PlayBreaking News

इंदौर में वीआईपी नंबरों की रेस शुरू :पहले दिन 0009 पर ₹50 हजार की बोली, 0001 पर टिकी सबकी नजर

परिवहन विभाग के अनुसार, एमपी-09-बीवी सीरीज की यह ऑनलाइन नीलामी गुरुवार शाम तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि किसी एक नंबर के लिए एक से अधिक दावेदार होंगे, तो उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 21 बार तक बोली बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अंतिम और सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित नंबर आवंटित किया जाएगा।
Follow on Google News
पहले दिन 0009 पर ₹50 हजार की बोली, 0001 पर टिकी सबकी नजर
इंदौर में परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबरों की नीलामी

इंदौर। परिवहन विभाग द्वारा हर सप्ताह आयोजित की जाने वाली वीआईपी नंबरों की नीलामी सोमवार से शुरू हुई है। इस बार इसमें नई सीरीज एमपी-09-बीवी (BV) के नंबर नीलामी के लिए उपलब्ध है। नई सीरीज आते ही पसंदीदा नंबरों को लेकर वाहन मालिकों में उत्साह दिखाई देने लगा है। नीलामी के पहले ही दिन 0009 नंबर के लिए एक आवेदक ने 50 हजार रुपये की बोली लगा दी, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार भी आकर्षक नंबरों के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हालांकि चौकाने वाली बात यह रही कि पहले दिन करीब 20 नंबरों के लिए बोली लगी है। लेकिन 0001 पर अब तक किसी ने बोली नहीं लगाई है।

नई सीरीज में रिकॉर्ड बोली की संभावना

आरटीओ एजेंट्स के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा नजर 0001 नंबर पर रहेगी, क्योंकि यह भी नीलामी के लिए उपलब्ध है। परिवहन विभाग को उम्मीद है कि यह नंबर ऊंची कीमत पर बिक सकता है। पिछले कुछ समय से 0009, 0099, 9999 समेत विशेष अंकों वाले नंबरों की अच्छी मांग रही है और इन पर लाखों रुपये तक की बोलियां लग चुकी हैं। ऐसे में नई सीरीज में भी रिकॉर्ड बोली की संभावना जताई जा रही है।

वीआईपी नंबरों के लिए सैकड़ों ग्राहकों ने दिखाई दिलचस्पी

वही डीलरों का कहना है कि वाहन बाजार में भी इन दिनों खरीदारी का माहौल बन रहा है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ नई कार और दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, वाहन कंपनियों की ओर से कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की चर्चा के बीच कई लोग पहले ही वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पसंदीदा वीआईपी नंबर हासिल करने की होड़ भी तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में 15 साल की किशोरी का 3 लाख में सौदा, 15 दिन से थी लापता, जांच में हुआ खुलासा

गुरूवार शाम आएंगे परिणाम

परिवहन विभाग के अनुसार, एमपी-09-बीवी सीरीज की यह ऑनलाइन नीलामी गुरुवार शाम तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि किसी एक नंबर के लिए एक से अधिक दावेदार होंगे, तो उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 21 बार तक बोली बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अंतिम और सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित नंबर आवंटित किया जाएगा।

Breaking News

पिछले सप्ताह 0009 ने बनाया था रिकार्ड

बीते सप्ताह हुई वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में वाहन मालिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 113 वीआईपी नंबरों की नीलामी हुई। सबसे अधिक बोली एमपी 09 बीयू 0009 नंबर पर लगी, जो 4 लाख 26 हजार रुपये में बिका। इस नंबर के लिए 4 दावेदार मैदान में थे। पहली बार यह नंबर इतनी अ​धिक कीमत पर बिका है। हैरानी की बात यह रही कि 0001 नंबर अपने आधार मूल्य से केवल 1 हजार रुपए ऊपर बिका था।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts