Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमूल ने महंगा किया घी और बटर, 1 किलो घी पर ₹50 की बढ़ोतरी

अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। 1 किलो घी का कार्टन अब 680 रुपए और 100 ग्राम बटर पैक 66 रुपए का मिलेगा।
अमूल ने महंगा किया घी और बटर, 1 किलो घी पर ₹50 की बढ़ोतरी
अमूल ने महंगा किया घी और बटर

अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपए से बढ़ाकर 680 रुपए कर दी है। वहीं, बटर के 100 ग्राम पैक के लिए अब ग्राहकों को 63 रुपए की जगह 66 रुपए चुकाने होंगे। नई कीमतों का असर अमूल के अलग-अलग पैक पर पड़ा है। गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ी है। इसी वजह से बाजार में घी की कीमतों पर दबाव आया है।

अमूल घी और बटर की नई कीमतें

अमूल ने घी और बटर के अलग-अलग पैक की कीमतों में बदलाव किया है। 1 किलो घी के कार्टन पर सबसे ज्यादा 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 500 ग्राम प्योर घी के पाउच की कीमत 20 रुपए बढ़ाई गई है।

अमूल प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन) ₹630 ₹680 ₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच) ₹325 ₹345 ₹20
बटर (100 ग्राम पैक) ₹63 ₹66 ₹3
बटर (500 ग्राम पैक) ₹310 ₹325 ₹15

Sugar Price Hike: दिवाली और छठ से पहले महंगी हुई चीनी, एक महीने में 4 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम; जानें नए रेट

सितंबर 2025 में GST घटने पर कम किए थे दाम

सितंबर 2025 में GST की दरों में कटौती के बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाई थीं। उस समय डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया था। GST कटौती के बाद अमूल ने घी और बटर के दाम भी कम किए थे। उस समय 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 650 रुपए से घटाकर 610 रुपए की गई थी। 5 किलो के घी टिन की कीमत 3,275 रुपए से घटकर 3,075 रुपए हो गई थी। इसी तरह बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 62 रुपए से घटाकर 58 रुपए और 500 ग्राम पैक की कीमत 305 रुपए से घटाकर 285 रुपए कर दी गई थी। अब नई बढ़ोतरी के बाद GST कटौती से ग्राहकों को मिला फायदा काफी हद तक कम हो गया है।

गुजरात में अमूल काउ घी की उपलब्धता भी प्रभावित

कीमतें बढ़ने के साथ ही गुजरात के कुछ इलाकों में अमूल के डेयरी प्रोडक्ट्स की उपलब्धता को लेकर भी परेशानी सामने आई है। वडोदरा और अहमदाबाद के दुकानदारों के मुताबिक बाजार में घी का स्टॉक कम मिल रहा है। गणेश उत्सव के बाद मांग बढ़ने से खासतौर पर काउ घी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। मंगलवार को अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में स्थित एक D-Mart आउटलेट पर अमूल घी और बटर का स्टॉक उपलब्ध नहीं था। हालांकि यह समस्या केवल गुजरात तक सीमित नहीं रही है। जुलाई और सितंबर में पुणे और कोलकाता में भी अमूल प्रोडक्ट्स की सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई थीं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts