PlayBreaking News

Happy Friendship Day 2026 :फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को करना चाहते हैं विश, भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले मैसेज

दोस्ती निभानी हैं तो निभाओ ऐसी की भगवान भी आकर आपको अपना दोस्त बना लें... आज 2 अगस्त को वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे पूरी दुनिया में दोस्तो के लिए मनाया जाता है, जिंदगी में दोस्त एक सुनहरे तोहफे की तरह होता है।
Follow on Google News
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को करना चाहते हैं विश, भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले मैसेज
दोस्ती निभानी हैं तो निभाओ ऐसी की भगवान भी आकर आपको अपना दोस्त बना लें...हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

Happy Friendship Day 2026: 2 अगस्त को दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन उन दोस्तों के नाम होता है, जो हर खुशी और हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहते हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें भरोसा, अपनापन, प्यार, साथ और ढेर सारी मस्ती होती है। दोस्तों की नोकझोंक, हंसी-मजाक और एक-दूसरे की टांग खिंचाई ही इस रिश्ते को और खास बनाती है।

अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपने सबसे अच्छे दोस्त को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो एक प्यारा-सा मैसेज ही काफी है। आज हम आपके लिए 10 खूबसूरत फ्रेंडशिप डे मैसेज लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों का दिन खुशनुमा बना सकते हैं।

1.  दोस्ती वो रिश्ता है जो दिल से निभाया जाता है,

हर गम और हर खुशी में साथ निभाया जाता है।

रहे सलामत हमारी ये प्यारी दोस्ती हमेशा,

हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे प्यारे दोस्त!

2. न दौलत चाहिए, न कोई शान चाहिए,

बस हर जन्म में तेरा साथ चाहिए।

तेरी दोस्ती मेरी सबसे बड़ी खुशी है,

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

ये भी पढ़ें: Shopping भी, Netflix भी! Flipkart ने ग्राहकों के लिए निकाला डबल धमाका ऑफर, जानिए कैसे उठाए इसका मजा

3. रिश्ते तो बहुत मिलते हैं जिंदगी में,

पर सच्चे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं।

तू हमेशा यूं ही मेरे साथ रहना,

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

 

4. हंसी भी तुमसे, खुशी भी तुमसे,

जिंदगी की हर याद जुड़ी है तुमसे।

यूं ही हमेशा साथ निभाना,

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

5. हर पल तुम्हारी दोस्ती का एहसास रहे,

चेहरे पर हमेशा प्यारी-सी मुस्कान रहे।

रिश्ता हमारा यूं ही उम्रभर बना रहे,

हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे दोस्त!

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक

6. दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,

मगर ये हर किसी को नसीब नहीं होती।

जो जिंदगी में सच्चा दोस्त पा ले,

समझो उसकी जिंदगी जन्नत जैसी हो जाती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

7. जिंदगी का हर दिन खास नहीं होता,

हर खुशबू हमेशा साथ नहीं होती।

लेकिन सच्चे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं,

ऐसी दोस्ती कभी इत्तेफाक से नहीं होती।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

8. वो मुस्कान जो बिना वजह आ जाए,

वो बातें जो कभी खत्म न हों,

यही तो होती है सच्ची दोस्ती,

जो हर दिल को अपना बना ले।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

9. एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,

सादगी किसी श्रृंगार से कम नहीं होती।

बस सोच का फर्क होता है, मेरे यार

वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

ये भी पढ़ें: The Traitors Season 2: धोखे और साजिश का खेल फिर होगा शुरू, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक कौन-कौन आएगा नजर?

10. दोस्ती अच्छी हो तो जिंदगी में रंग भर देती है,

गहरी हो तो हर किसी को पसंद आती है।

अगर दोस्ती सच्ची हो, तो इतिहास बना देती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जो कई बार खून के रिश्तों से भी ज्यादा मजबूत होता है। एक सच्चा दोस्त हर अच्छे-बुरे वक्त में आपका साथ देता है। इसलिए फ्रेंडशिप डे सिर्फ शुभकामनाएं भेजने का दिन नहीं है, बल्कि अपने दोस्तों को यह बताने का मौका भी है कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा दोस्त है, जिसने हर मुश्किल में आपका साथ निभाया है, तो इस 2 अगस्त को उसे ये प्यारे मैसेज जरूर भेजें और बताएं कि उसकी दोस्ती आपके लिए कितनी अनमोल है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts