Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shopping भी, Netflix भी!Flipkart ने ग्राहकों के लिए निकाला डबल धमाका ऑफर, जानिए कैसे उठाए इसका मजा

अब नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को आसानी होने वाली है, क्योंकि अब से अलग से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं होगी, यूजर्स को सिर्फ एक महीने में 299 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले चार ऑर्डर पूरे करने होंगे। जिसके बाद यूजर्स एक साथ दोनों एप्स का फायदा उठा पाएंगे। आपको बता दें ये ऑफर 1 अगस्त से शुरु हो गया है। 
Flipkart ने ग्राहकों के लिए निकाला डबल धमाका ऑफर, जानिए कैसे उठाए इसका मजा
अब नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को आसानी होने वाली है।

फ्लिपकार्ट यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अगर आप भी फ्लिपकार्ट यूजर्स हैं तो अब आप बिना पैसे दिए नेटफ्लिक्स का मजा उठा सकता है, ये कोई मजाक नहीं बल्कि सच है, फ्लिपकार्ट नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप करने जा रहा है, इसका फायदा फ्लिपकार्ट मेंबर्स उठा सकते हैं, यानी अब फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स को हर महीने फ्री नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान मिलेगा। आइए जानते है इसके पूरे फायदे।

अब शॉपिंग पर मिलेगा Netflix फ्री

फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स ने नई पार्टनरशिप की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को अब सामान्य खरीदारी करने पर भी 30 दिनों का नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लस मुफ्त मिलेगा। इसके लिए अलग से कोई पैसे देने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक

बस पूरे करने होंगे 4 ऑर्डर

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए एक कैलेंडर महीने में कम से कम 299 रुपये या उससे ज्यादा के 4 योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे। ये ऑर्डर फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट ग्रोसरी और फ्लिपकार्ट मिनट्स से किए जा सकते हैं। जैसे ही चौथा ऑर्डर पूरा होगा, अगले 30 दिनों के लिए नेटफ्सिक्स मोबाइल प्लान मिल जाएगा।

ऐप में ही होगा आसान एक्टिवेशन

नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान को फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर ही एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसके लिए किसी अलग ऐप या अतिरिक्त भुगतान की जरूरत नहीं होगी। हालांकि 30 दिन पूरे होने के बाद अगले महीने दोबारा इस सुविधा का फायदा लेने के लिए फिर से 4 योग्य ऑर्डर करने होंगे।

ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : 16वें वित्त आयोग से मप्र को झटका; केंद्र घटाएगा अनुदान, 50 हजार करोड़ की हो सकती है कमी

Plus मेंबर बनने के लिए क्या करें?

अगर आप अभी फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर नहीं हैं, तो चिंता की बात नहीं है। 12 महीनों के अंदर 15 ऑर्डर पूरे करके आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर बन सकते हैं। इसके बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। कंपनियों का कहना है कि इस पार्टनरशिप का मकसद शॉपिंग और एंटरटेनमेंट को एक साथ जोड़ना है। जो लोग हर महीने ग्रोसरी, रोजमर्रा का सामान या क्विक कॉमर्स से खरीदारी करते हैं, उन्हें अब उसी शॉपिंग के साथ नेटफ्लिक्स का भी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: iPhone : पुराना iPhone बेकार नहीं, इन 7 तरीकों से बन सकता है बेहद काम का

क्या बोले दोनों कंपनियों के अधिकारी?

फ्लिपकार्ट के CFO और SVP रवि अय्यर ने कहा कि यह ऑफर ग्राहकों की रोजमर्रा की खरीदारी की आदतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं नेटपफ्लिस्स के एपीएसी पार्टनरशिप बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट लॉरेंट उगुएन ने कहा कि भारत में यह नेटफ्लिक्स की पहली ई-कॉमर्स पार्टनरशिप है, जिससे ज्यादा लोगों तक नेटफ्लिक्स की पहुंच बढ़ेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts