Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट!2 से 16 अगस्त तक ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले दिल्ली पुलिस ने 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन, UAV, क्वाडकॉप्टर, हॉट एयर बैलून समेत सभी हवाई उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया। आदेश उल्लंघन पर BNS के तहत कार्रवाई होगी।
2 से 16 अगस्त तक ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट!

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रोन समेत सभी प्रकार के छोटे हवाई उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रतिबंध के दौरान बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को ड्रोन या अन्य प्रतिबंधित हवाई उपकरण उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन हवाई उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिबंधित उपकरणों में ड्रोन, यूएवी, यूएएस, क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून शामिल हैं। इन सभी उपकरणों के संचालन पर 2 अगस्त से 16 अगस्त तक पूरी तरह रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें: स्पेन बॉर्डर पर अफरा-तफरी! 49 हजार प्रवासियों की घुसपैठ; भगदड़ में 18 की मौत

धारा 163 के तहत जारी हुआ आदेश

दिल्ली पुलिस ने यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू किया है। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद ड्रोन या अन्य हवाई उपकरण उड़ाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कटनी : जब छात्रों के बीच घुटनों के बल बैठे कलेक्‍टर, मुस्कुराहटों से भर उठी कक्षा

दिल्ली पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और प्रतिबंध अवधि के दौरान ड्रोन या अन्य हवाई उपकरणों का संचालन न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts