लेटरबाज प्रेमी : एकतरफा इश्क, फिर बदनाम करने की साजिश में फंसा प्रेमी

लेटरबाज प्रेमी : एकतरफा इश्क, फिर बदनाम करने की साजिश में फंसा प्रेमी
आरोपी सलीम अंसारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      इंदौर। मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में जहां प्रेम संदेश एक क्लिक में भेजे जा सकते हैं, वहीं इंदौर के खजराना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एकतरफा प्रेम के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने की जिद में उसे बदनाम करने की साजिश रच डाली। आरोपी ने युवती की तस्वीरों को एडिट कर जलाया और फिर उन्हें उसके ससुराल भेज दिया, ताकि उसकी शादीशुदा जिंदगी टूट जाए।

    खजराना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    युवक लगातार युवती को गुमनाम प्रेम पत्र भेजता रहा। इन पत्रों में लिखा होता थातूने मुझसे शादी क्यों नहीं कीअब मैं आत्महत्या कर लूंगामैं तुझे भुला नहीं सकता। इन पत्रों ने युवती के ससुराल में शक और तनाव का माहौल पैदा कर दिया। परिवार को लगने लगा कि युवती किसी छिपे हुए रिश्ते को छुपा रही है। इसी कारण युवती की पारिवारिक जिंदगी में लगातार परेशानी बढ़ने लगी। जब हालात बिगड़ने लगे तो युवती ने पूरी बात अपनी मां को बताई। मां भी यह सुनकर हैरान रह गई कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आखिरकार युवती की मां ने जनसुनवाई में पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और खजराना थाना पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। क्राइम ब्रांच ने बताया कि शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि कोई अज्ञात व्यक्ति युवती को बदनाम करने और उसका घर तोड़ने की साजिश कर रहा है।

     

    पोस्ट ऑफिस से भेजे जाते थे गुमनाम प्रेम पत्र- जांच में सामने आया कि सभी प्रेम पत्र जीपीओ से पोस्ट किए जाते थे। हर पत्र में आशिकाना भाषा, मर-मिटने की बातें और युवती के प्रति दीवानगी साफ झलकती थी। इसके अलावा आरोपी ने युवती की कुछ तस्वीरों को एडिट कर जलाया और उन्हें उसके ससुराल भेजा, ताकि उसके चरित्र पर सवाल खड़े हों और उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो।क्राइम ब्रांच ने जीपीओ और आसपास के इलाकों में जांच की। पोस्ट ऑफिस से कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और एक बाइक नंबर के आधार पर पुलिस धीरे-धीरे आरोपी तक पहुंच गई।जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि युवती का ही मुंहबोला भाई निकला, जो कई वर्षों से युवती से एकतरफा प्रेम करता था।

     

    इश्क में अंधा हुआ, फिर अपराधी बन बैठा- पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह युवती से बेहद प्यार करता था। जब उसकी शादी किसी और से हो गई, तो वह खुद को संभाल नहीं पाया। इसी मानसिक स्थिति में उसने प्रेम पत्र भेजने, धमकी भरे संकेत देने और ससुराल में विवाद खड़ा करने की साजिश रची। उसे उम्मीद थी कि युवती का घर टूट जाएगा और वह दोबारा उसकी जिंदगी में लौट आएगी। हालांकि उसका यह जुनून आखिरकार अपराध बन गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को खजराना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने युवती को और किन तरीकों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

     

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts