अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर जल्द आएगा 'नन्हा मेहमान' :पत्नी उषा चौथी संतान को देगी जन्म, इंस्टा पर शेयर की न्यूज

यह घोषणा ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस देश में गिरती जन्म दर को लेकर लगातार चिंता जताते रहे हैं। रिपब्लिकन नेता वेंस का मानना है कि अमेरिका के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बड़े परिवारों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। 
पत्नी उषा चौथी संतान को देगी जन्म, इंस्टा पर शेयर की न्यूज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी, सेकेंड लेडी उषा वेंस, एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। वेंस दंपति ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशी भरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वे जुलाई के अंत तक एक बेटे के जन्म का इंजताक कर रहे हैं। यह उनके परिवार में चौथा बच्चा होगा।

    तीन बच्चों के माता-पिता है

    जेडी और उषा वेंस पहले से ही तीन बच्चों- इवान, विवेक और मिराबेल के माता-पिता हैं। वहीं चौथे बच्चे के रूप में बेटे के आगमन से उनके परिवार में खुशियों का और विस्तार होने वाला है। 41 वर्षीय जेडी वेंस और 40 वर्षीय उषा वेंस ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि गर्भावस्था पूरी तरह सामान्य है और मां व होने वाला बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस खबर के बाद उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

    Uploaded media

    देखभाल के लिए सैन्य डॉक्टरों का जताया आभार

    सोशल मीडिया पोस्ट में वेंस दंपति ने कहा,
    “इस खुशी के समय में हम उन सैन्य डॉक्टरों के बेहद आभारी हैं, जो हमारे परिवार की उत्कृष्ट देखभाल कर रहे हैं। साथ ही हम उन सभी स्टाफ सदस्यों का भी धन्यवाद करते हैं, जिनकी वजह से हम अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जीते हुए देश की सेवा कर पा रहे हैं।”

    अप्रैल 2025 में पहला भारत दौरे पर आए थे

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस ने अप्रैल 2025 में अपने परिवार के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा की। यह उनका पहला भारत दौरा था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। इस विजिट के दौरान जेडी वेंस ने जयपुर और आगरा समेत कई प्रमुख शहरों का भ्रमण किया। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखा।

    वहीं इस आधिकारिक दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक, व्यापारिक और रक्षा सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना था। दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और भविष्य के सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

    Uploaded media

    अमेरिका में गिरती 'बर्थ रेट' पर लगातार जताई चिंता

    यह घोषणा ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस देश में गिरती जन्म दर को लेकर लगातार चिंता जताते रहे हैं। रिपब्लिकन नेता वेंस का मानना है कि अमेरिका के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बड़े परिवारों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। उनके अनुसार, मजबूत पारिवारिक ढांचा न केवल समाज को स्थिर बनाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आर्थिक विकास और सामाजिक संतुलन की नींव भी रखता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts