Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने मंत्री विजय शाह के बंगले में घुसकर नेम प्लेट पर कालिख पोती

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने को लेकर युवा कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को मंत्री विजय शाह के बंगले पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने मंत्री के बंगले पर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने मंत्री विजय शाह के बंगले में घुसकर नेम प्लेट पर कालिख पोती
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। भोपाल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बंगले पर अपने साथियों सहित जाकर मंत्री की नेम प्लेट पर कालिख पोत कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

     

    इस्तीफा नहीं दिया तो अब मुंह काला करेंगे

    युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान किया। सोफिया ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और उसे अपमानित करने वाले मंत्री को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बचाने में लगी हुई है और छह महीनों से सरकार लगातार मंत्री को संरक्षण दे रही है। खत्री ने कहा है कि अगर मंत्री ने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो युवा कांग्रेस उनका सार्वजनिक रूप से मुंह काला करेगी। इस अवसर पर प्रिंस नवांगे, सलमान गौरी, प्रियंक शेकवार, मो आमिर, मयंक दिसोरिया, मोहन रुडेले, अनीस शर्मा, राहुल गिरी आदि मौजूद थे।

    कोर्ट ने दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में नाराजगी जाहिर  की थी। कोर्ट ने कहा था कि सरकार रिपोर्ट पर पांच महीने से बैठी है। कोर्ट ने सरकार को कार्रवाई शुरू करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts