PlayBreaking News

नाखून खोलते हैं आपके राज!क्या सच में किस्मत के लाडले होते हैं ऐसे लोग?

क्या आपके नाखून सिर्फ सुंदरता का हिस्सा हैं… या आपकी किस्मत की खामोश कहानी? सामुद्रिक मान्यताओं के अनुसार नाखूनों का रंग, आकार और बनावट आपके स्वभाव, सोच, सेहत और आर्थिक स्थिति तक के संकेत दे सकते हैं।
Follow on Google News
क्या सच में किस्मत के लाडले होते हैं ऐसे लोग?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हाथ मिलाते वक्त लोग चेहरा देखते हैं, लेकिन पुराने ज्ञान की किताबें कहती हैं- नजर जरा नाखूनों पर भी डालिए। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक सिर्फ हथेली की रेखाएं ही नहीं, बल्कि नाखूनों का आकार, रंग और बनावट भी इंसान के स्वभाव, किस्मत और सेहत के बारे में बहुत कुछ कहती है। हर किसी के नाखून अलग होते हैं, किसी के छोटे, किसी के लंबे; किसी के गुलाबी, तो किसी के सफेद या सांवले। ये फर्क यूं ही नहीं होता। माना जाता है कि नाखून आपकी सोच, व्यवहार और जीवन की दिशा का संकेत देते हैं।

    नाखून चबाने की आदत?

    जिन लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है, वे अक्सर छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। ऐसे लोग जल्दी तनाव में आ जाते हैं और हर स्थिति को लेकर ज्यादा सोचते हैं। माना जाता है कि उनका दिमाग औसत होता है, लेकिन चिंता की वजह से वे अपनी असली क्षमता नहीं दिखा पाते।

    टेढ़े-मेढ़े नाखून?

    अगर किसी के नाखून तिरछे या असमान हों, तो इसे आर्थिक परेशानी का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर पैसों की कमी से जूझते हैं और उन्हें स्थिरता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

    सफेद, गुलाबी या सांवले नाखून क्या कहते हैं?

    • सफेद नाखून- सफेद रंग के नाखून वाले लोग मेहनती होते हैं। वे तब तक चैन से नहीं बैठते, जब तक अपना लक्ष्य हासिल न कर लें। इनके अंदर अनुशासन और धैर्य भरपूर होता है।
    • गुलाबी और चमकदार नाखून- ऐसे नाखून सौभाग्य और अच्छी सेहत का प्रतीक माने जाते हैं। गुलाबी, चिकने और चमकदार नाखून वाले लोग सरल, उदार और सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। अक्सर ये लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।
    • सांवले नाखून- जिनके नाखून हल्के सांवले या गहरे रंग के हों, वे लोग जल्दी चिढ़ने वाले माने जाते हैं। कहा जाता है कि इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है और सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी बनी रह सकती हैं।

    त्रिभुजाकार नाखून?

    त्रिभुज आकार के नाखून वाले लोग रचनात्मक होते हैं। वे किसी काम में जुट जाएं तो पूरी ताकत लगा देते हैं। लेकिन अगर किसी कारण से काम छोड़ दें, तो फिर लंबे समय तक उसे हाथ नहीं लगाते। माना जाता है कि ऐसे लोगों को गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

    लंबे और छोटे नाखून का फर्क?

    • लंबे नाखून- लंबे नाखून वाले लोग कल्पनाशील, भावुक और क्रिएटिव होते हैं। कला, लेखन या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा कर सकते हैं।
    • छोटे नाखून- छोटे नाखून वाले लोग साफ बोलने वाले होते हैं। जो मन में है, वही ज़ुबान पर। कभी-कभी इनका स्वभाव जिद्दी भी हो सकता है।
    • चौड़े और सपाट नाखून- ऐसे नाखून जिम्मेदार और व्यावहारिक सोच का संकेत देते हैं। ये लोग मेहनत से पीछे नहीं हटते और अपने परिवार व काम के प्रति गंभीर रहते हैं।

    सावधान रहने का इशारा

    अगर नाखूनों पर धब्बे हों या वे पीले दिखें, तो इसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या, आर्थिक तंगी या वैवाहिक जीवन में असंतोष का संकेत माना जाता है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार यह पोषण की कमी या किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    अंगूठे पर काला धब्बा: अंधा प्रेम?

    सामुद्रिक मान्यताओं के अनुसार अंगूठे पर काला निशान होने का मतलब है कि व्यक्ति जल्दी किसी के आकर्षण में आ जाता है। ऐसे लोग अक्सर दिल से फैसले लेते हैं और कभी-कभी अंधे प्रेम में पड़ सकते हैं।

    आखिर सच क्या है?

    नाखूनों से जुड़ी ये बातें परंपरागत मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें पूरी तरह वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन सदियों से लोग इन्हें मानते आए हैं। हो सकता है आपके नाखून आपकी कहानी का सिर्फ एक छोटा हिस्सा हों। असली पहचान आपके कर्म और सोच से बनती है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts