होली के रंग में छत्तीसगढ़ :सीएम साय ने पुलिस जवानों संग खेली होली

साय ने बताया कि वे मुख्यमंत्री निवास में अधिकारियों, सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ के साथ उत्साहपूर्वक होली मना रहे हैं। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां साझा कीं।
Follow on Google News
सीएम साय ने पुलिस जवानों संग खेली होली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक पूरा प्रदेश रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। हर गली-मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों की थाप, गुलाल की बौछार और लोगों की हंसी-खुशी माहौल को बेहद खुशनुमा बना रही है। घर-आंगन में पारंपरिक पकवानों की खुशबू महक रही है और लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

    सीएम साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है।

    Twitter Post

    मुख्यमंत्री निवास में भी खेली गई होली

    साय ने बताया कि वे मुख्यमंत्री निवास में अधिकारियों, सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ के साथ उत्साहपूर्वक होली मना रहे हैं। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां साझा कीं। साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ होली का पर्व मनाएं। होली के मौके पर राज्य जमकर रंगो में घुला- मिला दिख रहा है

    यह भी पढ़ें: अजब शिकायत : मंदिर से चप्पल चोरी हुई तो नायब तहसीलदार ने SP को लिखा पत्र- कहा चोर पर कार्रवाई करें..!

    मनमुटाव भूलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश

    मुख्यमंत्री साय ने होली के मौरे पर कहा..."आज होली का त्यौहार है, रंगों का त्यौहार है, प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें आपसी मनमुटाव को छोड़कर दोस्ती आगे बढ़ती है।"

    उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे मुख्यमंत्री निवास में अधिकारियों, सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ के साथ उत्साहपूर्वक होली मना रहे हैं। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

    साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ होली का पर्व मनाएं।

    प्रेम- भाईचारे के साथ मनाएं होली- साय

    मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पर्व को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाएं, ताकि समाज में सौहार्द और समरसता की भावना और मजबूत हो सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts