Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुलगाम में आतंकी हमला:गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग, छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। छत्तीसगढ़ के दीपक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग, छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बार फिर आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया है। जिले के किल्लम इलाके में अज्ञात आतंकियों ने दो मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक की मौत हो गई जबकि भूपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूर कुलगाम में काम कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलीबारी की। स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र कुमार का इलाज जारी है।

पूरे इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन तेज

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: CWG 2026: 15 मिनट में अस्मिता डे और हर्ष ने जीते गोल्ड मेडल, भारत के खाते में अब तक 19 मेडल

हाल ही में बरामद हुए थे भारी मात्रा में हथियार

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। कुलगाम पुलिस  34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने तंत्रिपोरा-सुरसनू क्षेत्र के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। पुलिस का कहना था कि इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए किया जाना था।

राजौरी में भी मिला था आतंकी ठिकाना

30 जुलाई को सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के घने जंगलों में आतंकियों के एक अस्थायी ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया था। वहां से राशन, खाना बनाने के बर्तन और अन्य जरूरी सामान बरामद किया गया था। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया था।

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: 'छात्रों की आड़ में राजनीति हो रही...', किरेन रिजिजू का हमला

जम्मू-कश्मीर में लगातार चल रहा अभियान

आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लगातार व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हाल के अभियानों में सुरक्षा बलों ने कई इलाकों से आईईडी, एके-47 राइफलें, ऑटोमैटिक हथियार, पिस्तौल, अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL), भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, मेडिकल और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। थानामंडी इलाके में भी एक भूमिगत आतंकी ठिकाने से 10 यूबीजीएल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। वहीं मई में चलाए गए अभियान के दौरान गुफाओं और घनी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कई आधुनिक हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts