Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Parliament Monsoon Session:'छात्रों की आड़ में राजनीति हो रही...', किरेन रिजिजू का हमला

संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद विपक्ष अब छात्रों के मुद्दों की आड़ लेकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष हंगामे में लगा हुआ है।
'छात्रों की आड़ में राजनीति हो रही...', किरेन रिजिजू का हमला
'छात्रों की आड़ में राजनीति हो रही...'

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिन पर सरकार गंभीर चर्चा चाहती है। दूसरी ओर विपक्ष पेपर लीक, छात्र आंदोलन और अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है।

'विपक्षी दल छात्रों की मुद्दों की आड़ ले रहा हैं'

संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद विपक्ष अब नए-नए मुद्दों की आड़ लेकर राजनीति करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष अन्य विषयों को लेकर सरकार पर हमला करता था और अब छात्रों के मुद्दों को ढाल बना रहा है। विपक्ष का उद्देश्य समाधान निकालना नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदा उठाना है।

Raipur News: CGPSC घोटाला: ED कोर्ट से टामन सोनवानी को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

'विपक्ष का मकसद राजनीतिक लाभ हासिल करना है'

किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद का मौजूदा सत्र कई अहम विधेयकों के लिए महत्वपूर्ण है। अगले सप्ताह संसद में सुप्रीम कोर्ट के जजों से संबंधित विधेयक और विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े प्रस्तावित संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन विषयों पर संसद में गंभीर और सार्थक चर्चा होगी।

Breaking News

पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर जारी है सियासत

पेपर लीक और छात्र आंदोलनों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संभालने में सफल नहीं रही है। संसद के भीतर और बाहर इन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार को लगातार घेरने की कोशिश की जा रही है।

गुना में हैवानियत : युवक-युवती को जंगल में ले जाकर मारपीट, गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली

अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष 

विपक्षी दल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को भी लगातार उठा रहे हैं। संसद के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद परिसर के बाहर भी विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि वह छात्रों और युवाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है और जरूरी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts