Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरिया में दशगात्र से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलभर में बना मौत का मंजर, पिकअप की टक्कर में 3 की मौत,12 घायल

कोरिया में भीषण सड़क हादसा,टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर गिरीं महिलाएं, 4 की हालत गंभीर; आरोपी पिकअप चालक फरार,छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने महिलाओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गईं।
कोरिया में  दशगात्र से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलभर में बना मौत का मंजर, पिकअप की टक्कर में 3 की मौत,12 घायल

रायपुर/ कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने महिलाओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिकअप की टक्कर से 3 महिलाओं की मौत

कोरिया जिले में शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने 15 महिलाओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। महिलाएं बिलारो गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छिंदिया गांव लौट रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे में फुलकुंवर, रामबाई और फुलकुंवर नाम की तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 12 महिलाएं घायल हैं, जिनमें चार को गंभीर हालत में बैकुंठपुर रेफर किया गया है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

/img/129/1791034458782

संबंधित खबर: जशपुर में जादू-टोने के शक में 68 वर्षीय बुजुर्ग की बोलेरो से कुचलकर हत्या,मुख्य आरोपी गिरफ्तार



दशगात्र से लौटते वक्त मौत का हादसा

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने महिलाओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गईं।

15 महिलाएं ऑटो में सवार थीं

जानकारी के मुताबिक छिंदिया गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलारो गांव गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम सभी महिलाएं ऑटो से अपने गांव वापस लौट रही थीं। ऑटो में कुल 15 महिलाएं सवार थीं।

सावारांवा के पास अचानक मारी टक्कर

बताया गया कि रात करीब 8 बजे ऑटो सावारांवा के पास पहुंचा, तभी बैकुंठपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

संबंधित खबर: धार में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल, हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार!

तीन महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम

भीषण टक्कर में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60) के रूप में हुई है।

12 महिलाएं घायल, 4 की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ महिलाओं को मामूली चोटें भी आई हैं।

हादसे के बाद अस्पताल में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार वालों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने-बिलखने का माहौल रहा।

संबंधित खबर: रीवा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 8 यात्री गंभीर

टक्कर के बाद पिकअप चालक फरार

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक और पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस

पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास और मार्ग पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे, ताकि फरार पिकअप और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts