Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जशपुर में जादू-टोने के शक में 68 वर्षीय बुजुर्ग की बोलेरो से कुचलकर हत्या,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जशपुर में 68 वर्षीय जोयो राम को खेत के पास मारी टक्कर, वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश; पिता-चाचा और बैगा समेत 3 आरोपी फरार,जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय जोयो राम की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। 29 सितंबर को जोयो राम की मौत को शुरुआत में सड़क हादसा माना गया था, लेकिन जांच में पुलिस को बोलेरो से जानबूझकर टक्कर मारने के साक्ष्य मिले।
जशपुर में जादू-टोने के शक में 68 वर्षीय बुजुर्ग की बोलेरो से कुचलकर हत्या,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ जशपुर: जशपुर में सड़क हादसे के रूप में सामने आई 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की कहानी ने पुलिस जांच में नया मोड़ ले लिया है। बगीचा थाना क्षेत्र के जामपानी सरबकोंबो में जोयो राम की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि पुलिस जांच के मुताबिक जादू-टोने के शक और पुरानी रंजिश से जुड़ी सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो भी जब्त की गई है। 

29 सितंबर की मौत ने बदली जांच की दिशा

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जामपानी सरबकोंबो में 29 सितंबर 2026 को 68 वर्षीय जोयो राम की मौत हो गई थी। शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे जैसा नजर आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान सिर, माथे और बाएं पैर पर चोट के निशान मिले, जबकि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर की गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया। 

/img/129/1790948353712

 

जादू-टोने का शक : सुकमा में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बयान और साक्ष्यों ने खोला हत्या का राज

मृतक के परिजनों, गवाहों और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि जोयो राम को वाहन से जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। इसके बाद जांच का रुख सड़क हादसे से बदलकर हत्या की ओर हो गया। पुलिस के अनुसार, जांच में अंधविश्वास और पुरानी पारिवारिक रंजिश की कड़ी सामने आई। 

पत्नी पर लगाया था जादू-टोने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक दीपक यादव, उसके पिता और चाचा मृतक की पत्नी पर टोनही होने और जादू-टोना करने का आरोप लगाते थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से विवाद और रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार एक बैगा द्वारा भी मृतक की पत्नी पर जादू-टोने का आरोप लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। 

शहडोल : जादू-टोने के शक में आदिवासी वृद्ध महिला को पीटा, वायरल हुआ VIDEO; तीन महिलाओं पर केस दर्ज

मक्का के खेत के पास बनाई हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पता था कि जोयो राम अपने मक्का के खेत की ओर जाते हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर 29 सितंबर की दोपहर कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई गई। मकसद बुजुर्ग को वाहन से कुचलने के बाद घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना का रूप देना था। 

पहले आगे गया वाहन, फिर मोड़कर मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम करीब 4 बजे दीपक यादव अपने चाचा की बोलेरो CG 14 MC 5946 लेकर डाहीडांड़ की ओर गया। उस समय जोयो राम मुख्य सड़क से करीब 5 से 10 मीटर दूर अपने मक्का खेत के सामने मौजूद थे। जांच में सामने आए पुलिस के मुताबिक कथन के अनुसार, बोलेरो को पहले आगे ले जाया गया और फिर वापस मोड़कर तेज रफ्तार में जोयो राम को टक्कर मारी गई। टक्कर के बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

छिंदवाड़ा: जादू-टोने के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद बोलेरो लेकर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार घटना के बाद दीपक यादव बोलेरो लेकर बगीचा की ओर निकल गया। जांच में पुलिस को आशंका हुई कि घटना को जानबूझकर सड़क हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर घटना में इस्तेमाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts