कोरिया में दशगात्र से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलभर में बना मौत का मंजर, पिकअप की टक्कर में 3 की मौत,12 घायल
कोरिया में भीषण सड़क हादसा,टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर गिरीं महिलाएं, 4 की हालत गंभीर; आरोपी पिकअप चालक फरार,छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने महिलाओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गईं।



























