KKR vs LSG Super Over :सुपर ओवर का थ्रिल, नरेन का जादू और रिंकू के फिनिश से KKR जीता

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए 38वें मुकाबले में शानदार क्रिकेट सहित कुछ कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में रुकावट डालने (आब्सट्रक्टिंग द फील्ड) के लिए आउट दिया गया।
वहीं दोनों टीमों का मुकाबला अंतिम ओवर तक चला जहां कोलकाता के वाइस कैप्टन रिंकू सिंह ने हरफनमौला बल्लेबाजी करते हुए मैच में 4 छक्के जड़े इसके अलावा उन्होंने 5 कैच भी लिए। लखनऊ के लिए शमी ने मैच की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच टाई कराया। इस तरह दोनों ही टीमों का स्कोर 155 रन रहा।
नरेन का ओवर और पूरी लखनऊ सुनामी में उड़ी
कोलकाता के लिए सुपर ओवर में बॉलिंग करने आए सुनील नरेन ने अपने अनुभव का बखूबी यूज किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बेहद ही शानदार तरीके से निभाई। नरेन ने सुपर ओवर की पहली ही बॉल पर निकोलस पूरन और तीसरी बॉल पर एडन मार्करम के विकेट झटके। कप्तान ऋषभ पंत ने उनके ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया। जबाव में KKR के लिए रिंकू सिंह ने पहली ही बॉल पर विनिंग चौका लगाते हुए मैच जीत लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 : संजू सैमसन ने बना डाला ये 'सबसे तेज वाला' रिकॉर्ड, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा
रिंकू की नाबाद 83 रनों की पारी
कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहले 2 विकेट 16 रन के अंदर ही गंवा दिए। कप्तान रहाणे 10 रन और टीम सीफर्ट बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गए। जिसके बाद 6वें नंबर पर बैटिंग करने आए रिंकू सिंह ने टीम का तेजी से स्कोरबोर्ड चलाया। उन्होंने मैच में 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसकी मदद से कोलकाता 155 रन तक पहुंची, उनके बल्ले से 7 बाउंड्री और 5 छक्के निकले।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आई हैमस्ट्रिंग चोट! कंधों के सहारे मैदान से बाहर, IPL 2026 से बाहर होने का खतरा?
LSG की होम ग्राउंड पर लगातार आठवीं हार
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन खासा मुश्किल साबित हो रहा है, खासकर अपने घरेलू मैदान पर। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार झेलनी पड़ी, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस सूची में सबसे ऊपर दिल्ली कैपिटल्स है, जिन्हें अपने होम ग्राउंड पर लगातार 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
मोहसिन खान चमके, मैच में फाइफर लिया
इस मैच में हालांकि लखनऊ के गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके, जो इस सीजन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम सइफर्ट, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर विपक्षी टीम को झटका दिया। इससे पहले इस सीजन में अकील हुसैन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
लखनऊ की बल्लेबाजी में कप्तान ऋषभ पंत (42 रन) और एडन मार्करम (31 रन) ने 57 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन मैच का रुख बदलने में कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन की भूमिका अहम रही, जिन्होंने लखनऊ की पारी को दबाव में ला दिया।
कुल मिलाकर, शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के रूप में मैच नहीं जीत पाई और घरेलू मैदान पर लगातार हार का सिलसिला जारी रहा।











