Vaibhav Sooryavanshi :वैभव का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने जाल में फंसाया, चेहरे पर दिखी मायूसी...

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे और सीजन के शुरुआती छह मैचों में 248 रन बना चुके थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी
Follow on Google News
वैभव का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने जाल में फंसाया, चेहरे पर दिखी मायूसी...

स्पोर्ट्स डेस्क। इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। आमतौर पर तेज शुरुआत देने वाले वैभव से जहां 10-12 गेंदों में 25-30 रन की उम्मीद रहती है, वहीं इस मैच में वह 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट भी महज 72 का रहा, जो उनके स्वाभाविक खेल के बिल्कुल विपरीत था।

लगातार डॉट गेंदों से बढ़ा दबाव

पारी के चौथे ओवर में मोहसिन खान ने सधी हुई और सटीक गेंदबाजी करते हुए वैभव पर शुरू से ही दबाव बना दिया। वैभव एक भी रन लेने में सफल नहीं हो पाए और लगातार 5 गेंदें डॉट खेल गए। यह उनके लिए बेहद असामान्य स्थिति थी, क्योंकि वह शायद ही कभी इतने लंबे समय तक रन बनाने में असफल रहते हैं। इस ओवर ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: गांव की रफ्तार धीमी : IPL में 150+ से गेंदबाजी, भाई बोला- लोगों को घर बुलाने में शर्म आती

बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गंवाया विकेट

बढ़ते दबाव के बीच वैभव ने ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मोहसिन खान की चालाक गेंदबाजी के सामने वह फंस गए। गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में उठ गई और कवर पर खड़े दिग्वेश सिंह राठी ने पीछे की ओर भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। इस तरह वैभव की पारी का अंत हो गया।

अच्छी फॉर्म के बावजूद मैच में खामोश रहा बल्ला

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे और सीजन के शुरुआती छह मैचों में 248 रन बना चुके थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इस मुकाबले में वह पूरी तरह लय से भटके हुए नजर आए।

राजस्थान ने बनाए 159 रन, जडेजा ने संभाली पारी

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेज दिया। वैभव (8), यशस्वी जायसवाल (22) और ध्रुव जुरेल (8) सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, अंत में रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 159 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: अफगानी पेसर शापूर की हालत नाजुक : HLH बिमारी से पीड़ित, दिल्ली में चल रहा इलाज, ज्यादा बोलने में आ रही दिक्कत...

LSG की बल्लेबाजी बिखरी, 119 रन पर बिखरी पूरी टीम

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। मिचेल मार्श एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। टॉप-3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, जबकि आयुष बडोनी रन आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज अपनाने की कोशिश की, लेकिन वह भी गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। एडन मार्क्रम भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Featured News

राजस्थान रॉयल्स की 40 रन से शानदार जीत

लगातार गिरते विकेटों के कारण लखनऊ की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 40 रनों से अपने नाम कर लिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts