Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूटर पर ले जा रहे थे 1 करोड़ 70 लाख की चांदी, अन्नपूर्णा पुलिस ने 46 किलो की सिल्लियों के साथ दो युवकों को दबोचा

स्कूटर पर ले जा रहे थे 1 करोड़ 70 लाख की चांदी, अन्नपूर्णा पुलिस ने 46 किलो की सिल्लियों के साथ दो युवकों को दबोचा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में चांदी की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 46 किलो चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी भारी मात्रा में चांदी स्कूटर पर रखकर ले जाई जा रही थी।

    थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में एक कार से कुछ लोग चांदी की सिल्लियां निकालकर स्कूटर पर लोड कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्कूटर सवारों को घेराबंदी कर रोका गया।

    स्कूटर की तलाशी में खुला राज

    आरक्षक उदय सिंह और सैनिक अर्जुन यादव ने स्कूटर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटर पर रखी गई चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। वजन करने पर चांदी का कुल वजन 46 किलो पाया गया।

    दस्तावेज मांगने पर टालमटोल

    जब पुलिस ने आरोपितों से चांदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वे कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपितों ने अलग-अलग बहाने बनाए, जिसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया।

    राजगढ़ से इंदौर लाने की बात

    पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान सौरभ सिसोदिया (निवासी सुखदेव नगर) और पंकज निमावत (निवासी हुकुमचंद कॉलोनी) के रूप में हुई है। दोनों ने दावा किया कि वे राजगढ़ से चांदी लेकर इंदौर के सराफा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts