Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मालवा-निमाड़ में बदला मौसम :ठंड के बीच बारिश और ओले गिरे, फसलें हुईं चौपट

मंगलवार को मालवा निमाड़ में मौसम ने करवट बदल ली। अंचल के कई गांवों में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई।
ठंड के बीच बारिश और ओले गिरे, फसलें हुईं चौपट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मालवा-निमाड़ अंचल में ठंड के बीच बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को शाजापुर, आगर-मालवा और उज्जैन के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के करीब 18 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    Uploaded media

    इंदौर, बड़वानी, मंदसौर में तेज बारिश

    इंदौर, बड़वानी, मंदसौर और रतलाम जिलों में बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले एक-दो दिन तक मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है।

    गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई

    Uploaded media

    वहीं उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के कई गांवों में ओले गिरने से रबी फसल खासकर गेहूं को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई है। कई जगह पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बताया गया है कि घट्टिया तहसील के ग्राम बीसाखेड़ी, बमोरी, रुदाहेड़ा, अम्लीय, भूतिया, कालेसर, रणजी, कुमारडी, चोसला, मालाखेड़ी सहित अन्य जगह पर ओलावृष्टि  से गेहूं की फसल तबाह हो गई। भारतीय किसान संघ जिला मंत्री के ईश्वरसिंह ने बताया कि करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। इस बीच दो-तीन मिनट तक ओले भी  गिरे जिससे खेतों में गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts