Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भागीरथपुरा में दूषित पानी से डॉक्टर की पत्नी व पहलवान की मौत - आंकड़ा पहुंचा 30

भागीरथपुरा में दूषित पानी से डॉक्टर की पत्नी व पहलवान की मौत - आंकड़ा पहुंचा 30
मृतक- लक्ष्मी रजक जैन व पहलवान खूबचंद बंधोनिया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में दो और लोगों की मौत के बाद इस जलजनित संकट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। ताजा मामलों में एक डॉक्टर की पत्नी और एक पूर्व पहलवान शामिल हैं, जिसने प्रशासनिक दावों की पोल एक बार फिर खोल दी है।

    लक्ष्मी रजक जैन (निवासी)दूध वाली गली) दूषित पानी से फैले संक्रमण की शिकार हुईं। विडंबना यह रही कि उनके पति स्वर्गीय डॉ. के.डी. रजक ने जीवनभर मरीजों का इलाज किया, लेकिन उनके ही परिवार को यह त्रासदी झेलनी पड़ी। परिजनों के अनुसार रविवार को लक्ष्मी रजक को अचानक घबराहट और पेट में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    सीएचएल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवधेश गुप्ता ने बताया कि जांच में लक्ष्मी रजक की किडनी में गंभीर संक्रमण पाया गया था। संक्रमण तेजी से फैल चुका था और अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि उनके पति का निधन भी महज 17 माह पहले हुआ था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    (बंधोनिया परिवार वालों ने किया शव रख कर चक्काजान) 

    इसी दिन भागीरथपुरा निवासी 62 वर्षीय पूर्व पहलवान खूबचंद बंधोनिया की भी उल्टी-दस्त से बिगड़ी हालत के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से सीवरेज मिश्रित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसकी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अखाड़े में बड़े-बड़े पहलवानों को पटखनी देने वाले खूबचंद दूषित पानी के संक्रमण से जंग हार गए।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts