Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ का स्पेशल सरप्राइज, केक में दिखी न्यू मॉम की झलक; पोस्ट में जताया प्यार और आभार

31 जुलाई को 34 साल की हुईं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पैरेंट्स और बेटी का जिक्र करते हुए सभी को धन्यवाद कहा।
कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ का स्पेशल सरप्राइज, केक में दिखी न्यू मॉम की झलक; पोस्ट में जताया प्यार और आभार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    31 जुलाई को 34 साल की हुईं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पैरेंट्स और बेटी का जिक्र करते हुए सभी को धन्यवाद कहा।

    स्पेशल केक में दिखी मदरहुड की झलक

    कियारा ने अपने बर्थडे पोस्ट में जो केक शेयर किया, वह बेहद खास था। इस केक में एक महिला बच्चे को गोद में लिए हुए दिख रही है। केक पर लिखा था – "हैप्पी बर्थडे की। वंडरफुल मॉम।"

    लिखा – 'सबसे खास जन्मदिन रहा'

    कियारा ने लिखा- ‘यह मेरा सबसे खास जन्मदिन था। मेरे लाइफ के प्यारे लोगों से घिरा हुआ – मेरा बेबी, मेरे पति, मेरे माता-पिता... और हमारे दोनों गाने रिपीट पर बज रहे हैं। हम एक शानदार साल की शुरुआत कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं।’

    15 जुलाई को बनी थीं मां

    कियारा और सिद्धार्थ 15 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद कपल ने पैपराजी के लिए एक नोट जारी किया था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक न की जाएं।

    वर्क फ्रंट- 'वॉर 2' में आएंगी नजर

    कियारा जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी। उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म का पहला गाना 'आवन-जावन' रिलीज किया गया। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts