Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Saraayah Malhotra :कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, आखिर क्यों रखा ऐसा अनोखा नाम? जानिए राज

बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की।साथ ही, उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया।
कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, आखिर क्यों रखा ऐसा अनोखा नाम? जानिए राज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल जुलाई में अपनी नन्ही परी का स्वागत किया था। अब चार महीने बाद, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर अपनी प्रिंसेस का नाम भी रिवील किया।इस तस्वीर में दोनों ने हाथों में सफेद वूलन मोजे पहने नन्हीं बेटी के छोटे पैरों को प्यार और नाजुकता से संभाला हुआ है, जिसे देखकर फैंस का दिल भी भर आया।

    सरायाह मल्होत्रा- एक नाम, हजारों मायने

    कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। यह नाम हिब्रू और अरेबिक शब्दों 'सैरा' और 'सारया' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'ईश्वर की राजकुमारी' या 'नॉबल लेडी'। कपल ने वर्तनी में थोड़ा बदलाव करके इसे और अनोखा बना दिया। सरायाह को कभी-कभी 'सराया' या 'सरैया' भी लिखा जाता है।

    नामकरण में बॉलीवुड का टच

    कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी नन्ही परी के लिए सोच-समझकर सरायाह नाम चुना है। जो उनके फैमिली जर्नी की नई शुरुआत को और भी खास बनाता है। बच्ची का नाम यूनिक और अर्थपूर्ण नाम सरायाह सिर्फ पहचान नहीं है, बल्कि यह कपल की फैमिली जर्नी की नई शुरुआत को और भी खास बनाता है।

    बेटी के जन्म के तुरंत बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि- ' हम सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं। हमारा दिल सचमुच भर गया है।'

    अगर आप अपनी बेटी के लिए मॉर्डन और खूबसूरत नाम की तलाश में हैं, तो सरायाह की तरह अमीरा, इनाया, नूर, आईशा जैसे नाम भी ट्रेंड में हैं। यह नाम केवल खूबसूरत नहीं बल्कि अर्थपूर्ण भी होते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts