Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khosla Ka Ghosla :28 अगस्त को रिलीज होगी ‘खोसला का घोसला 2’, अनुपम की इस फिल्में इस बार रवि किशन भी दिखेंगे

कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में अनुपम खेर समेत कई पुराने कलाकार नजर आएंगे, जबकि रवि किशन की नई एंट्री भी होगी। फिल्म का निर्माण T-Series के बैनर तले किया जा रहा है।
28 अगस्त को रिलीज होगी ‘खोसला का घोसला 2’, अनुपम की इस फिल्में इस बार रवि किशन भी दिखेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    करीब दो दशक बाद चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी खोसला का घोसला का सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लंबे समय बाद इस लोकप्रिय कहानी की वापसी की खबर से दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    नई टीम के साथ तैयार हो रहा सीक्वल

    फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं। वहीं इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज के बैनर तले किया है। इसके अलावा सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ भी इस फिल्म के निर्माता हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भी पहले भाग की तरह हल्के-फुल्के व्यंग्य और पारिवारिक हास्य से भरपूर होगी।

    ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 : ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

    पुराने कलाकारों की वापसी, रवि किशन की एंट्री

    रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मूल फिल्म के कई कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता रवि किशन भी इस सीक्वल में एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। मेकर्स का मानना है कि पुराने और नए कलाकारों का यह मेल दर्शकों के लिए फिल्म को और दिलचस्प बनाएगा।

    ये भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद-रश्मिका की साथ में नहीं फिल्म नहीं आ रही, अमित रविंद्रनाथ शर्मा खोज रहे नए एक्टर्स

    अनुपम खेर के करियर की 550वीं फिल्म

    इस प्रोजेक्ट की घोषणा इसी साल जनवरी में की गई थी। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने 3 जनवरी 2026 को इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, जो उनके करियर की 550वीं फिल्म भी है। इस खास उपलब्धि को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने लंबे फिल्मी सफर के लिए आभार जताया था। उन्होंने यह भी बताया था कि कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता ने उन्हें ‘इंडियन सिनेमा का मैराथन मैन’ कहा था।

    2006 की फिल्म बनी थी कल्ट क्लासिक

    गौरतलब है कि 2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला को मध्यमवर्गीय परिवार, सपनों और प्रॉपर्टी विवादों पर आधारित व्यंग्यात्मक कहानी के लिए खूब सराहा गया था। समय के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच एक कल्ट क्लासिक बन गई और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। ऐसे में इसके सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर उसी हास्य और सामाजिक व्यंग्य का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts