Dev Uthani Ekadashi 2026: 19 या 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानें पूजा मुहूर्त और 4 खास उपाय

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी, पूजा के शुभ मुहूर्त क्या हैं और इस दिन कौन से चार उपाय करना शुभ माना जाता है।
कब है देवउठनी एकादशी 2026?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।
एकादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 20, 2026 को 07:15 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 21, 2026 को 06:31 ए एम बजे
21वां नवम्बर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 01:18 पी एम से 03:30 पी एम
देवउठनी एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा के लिए दिन में कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 ए एम से 05:51 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 05:25 ए एम से 06:43 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:34 पी एम
विजय मुहूर्त - 02:02 पी एम से 02:46 पी एम
गोधूलि मुहूर्त - 05:42 पी एम से 06:08 पी एम
सायाह्न सन्ध्या - 05:42 पी एम से 07:00 पी एम
अमृत काल - 02:03 ए एम, नवम्बर 21 से 03:39 ए एम, नवम्बर 21
निशिता मुहूर्त - 11:46 पी एम से 12:39 ए एम, नवम्बर 21
रवि योग - पूरे दिन
देवउठनी एकादशी पर करें ये 4 उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार ये चार काम कर सकते हैं।
1. भगवान विष्णु को अर्पित करें पीले फल
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें पीले रंग के फल अर्पित करें और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
2. जरूरतमंदों को करें गन्ने का दान
इस दिन जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर गन्ने का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार गन्ने का दान कर सकते हैं।
3. गरीबों को दान करें वस्त्र
देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है।
4. केले के पेड़ की करें पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए देवउठनी एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।




















