PlayBreaking News

Dhurandhar 2 :‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग देशभर में शुरू हो गई है। पेड प्रीमियर से ही फिल्म 30 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Follow on Google News
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग से ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मेकर्स ने अब पूरे देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर से ही फिल्म 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है।

    देशभर में शुरू हुई एडवांस बुकिंग

    शनिवार 14 मार्च को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म की नेशनवाइड एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया कि अब दर्शक देशभर में अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

    फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसे गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद जैसे त्योहारों के मौके पर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज

    प्रीव्यू शो से अब तक की कमाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म के पेड प्रीमियर से 27.78 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी थी। अगर ब्लॉक बुकिंग को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 32.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कमाई जल्द ही 35 करोड़ रुपये के पार जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म पेड प्रीव्यू के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

    पहली फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को छोड़ा पीछे

    इस सीक्वल ने अपनी पहली फिल्म धुरंधर के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और उसने पहले दिन करीब 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ही 32.09 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि यह अभी छावा की 33.50 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग से थोड़ा पीछे है।

    पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

    ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहा था। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसी वजह से दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं।

    शो का समय

    फिल्म के टिकट अब टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर उपलब्ध हैं। मेट्रो शहरों में पहला शो सुबह 6:15 से 6:30 बजे के बीच शुरू होगा, जबकि आखिरी शो रात 11:30 से 11:45 बजे के बीच रखा गया है। कुछ सिनेमाघरों में शो रात 11:55 बजे तक भी शुरू हो सकता है।

    फिल्म का रनटाइम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रनटाइम करीब 235 मिनट (3 घंटे 55 मिनट) हो सकता है। कुछ जगहों पर इसका थोड़ा छोटा वर्जन 3 घंटे 40 मिनट का भी दिखाया जा सकता है। यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी लंबी है, जिसका रनटाइम करीब 3 घंटे 34 मिनट था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts