Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद-रश्मिका की साथ में नहीं फिल्म नहीं आ रही, अमित रविंद्रनाथ शर्मा खोज रहे नए एक्टर्स

निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा की नई रोमांटिक कॉमेडी को लेकर चल रही खबरों पर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद फिलहाल अलग तरह के किरदार करना चाहते हैं, जबकि रश्मिका को यह फिल्म ऑफर ही नहीं हुई थी।
‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद-रश्मिका की साथ में नहीं फिल्म नहीं आ रही, अमित रविंद्रनाथ शर्मा खोज रहे नए एक्टर्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 : ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

    निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा की अगली फिल्म को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि इसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी नजर आएगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह एक हाई-कॉन्सेप्ट रोमांटिक कॉमेडी होगी और इसकी शूटिंग तब शुरू होगी जब शाहिद अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर लेंगे। हालांकि अब इस खबर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और दोनों का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ना महज अटकलें थीं।

    रोमांटिक फिल्म तुरंत नहीं करना चाहते शाहिद

    सूत्रों के अनुसार निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने अपनी इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर से संपर्क जरूर किया था, लेकिन अभिनेता फिलहाल एक और रोमांटिक फिल्म करने के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद आने वाले समय में अपने किरदारों में विविधता लाना चाहते हैं और एक जैसी शैली की फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट सुनने में भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

    ‘कॉकटेल 2’ में साथ आएंगे शाहिद-रश्मिका

    रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना फिलहाल सिर्फ एक ही फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका नाम Cocktail 2 बताया जा रहा है। इसी वजह से अभिनेता ‘कॉकटेल 2’ के बाद तुरंत उसी तरह की दूसरी रोमांटिक फिल्म नहीं करना चाहते थे। दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है, इसलिए वे अपने प्रोजेक्ट्स को सोच-समझकर चुन रहे हैं।

    रश्मिका को मिला ही नहीं था फिल्म का ऑफर

    वहीं रश्मिका मंदाना को लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी ऑफर ही नहीं दिया गया था। अभिनेत्री की डेट डायरी अगले साल के लिए पहले से ही कई फिल्मों से भरी हुई है, इसलिए नए प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकालना भी उनके लिए आसान नहीं है।

    नए कलाकारों की तलाश में मेकर्स

    यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म निर्माता सुनीर खेतरपाल और जियो स्टू़डयोज के बैनर तले बनाई जाएगी। फिलहाल निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा इस प्रोजेक्ट के लिए नए कलाकारों के नामों पर विचार कर रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि कास्ट फाइनल होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शेड्यूल तय किया जाएगा, जो कलाकारों की उपलब्धता के अनुसार शुरू होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts