Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: ग्रीस में हुई ग्रैंड वेडिंग में जुटीं बड़ी हस्तियां, रजनीकांत और एमके स्टालिन ने कपल को दिया आशीर्वाद

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की ग्रीस में हुई ग्रैंड वेडिंग की नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में काव्या अपने ग्लैमरस सिल्वर और टौप आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि अनिरुद्ध का स्टाइलिश अंदाज भी चर्चा में है।
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: ग्रीस में हुई ग्रैंड वेडिंग में जुटीं बड़ी हस्तियां, रजनीकांत और एमके स्टालिन ने कपल को दिया आशीर्वाद
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की ग्रीस में हुई ग्रैंड वेडिंग की नई तस्वीरें सामने आईं।

साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की वेडिंग सेलिब्रेशन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। जहां काव्या मारन अपने एलिगेंट और ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं, वहीं अनिरुद्ध रविचंदर भी अपने मॉडर्न और स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

ग्रीस में हुई अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की ग्रैंड वेडिंग

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी की। इस खास मौके को कपल ने बेहद यादगार अंदाज में सेलिब्रेट किया। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद अब दोनों ने अपने वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शादी के जश्न से लेकर कपल की शानदार एंट्री तक की झलक देखने को मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री और वेडिंग का शाही अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि कपल ने अपने खास दिन के लिए पारंपरिक अंदाज से हटकर मॉडर्न और एलिगेंट आउटफिट चुने।

काव्या मारन के ग्लैमरस लुक ने खींचा सबका ध्यान

शादी के जश्न में काव्या मारन का फैशन स्टाइल काफी खास नजर आया। उन्होंने सिल्वर रंग का हाई नेकलाइन और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज पर सीक्विन और मोतियों की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो उनके आउटफिट को शानदार लुक दे रही थी। काव्या ने अपने ब्लाउज को भूरे और टौप रंग की खूबसूरत स्कर्ट के साथ पेयर किया। स्कर्ट में शीयर लेयर्ड फैब्रिक और शानदार एम्ब्रॉयडरी देखने को मिली। इसके अलावा हेमलाइन पर लगे टैसल्स और फ्रिंज ने उनके पूरे लुक को एक अलग पहचान दी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए काव्या ने बालों को खुला रखा और एक्सेसरीज को बेहद कम रखा। उनका पूरा अंदाज मॉडर्न होने के साथ-साथ काफी क्लासी भी दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अनिरुद्ध रविचंदर का स्टाइलिश वेडिंग आउटफिट भी चर्चा में

काव्या के साथ-साथ अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग लुक भी काफी आकर्षक रहा। उन्होंने अपनी शादी के जश्न के लिए बेज और क्रीम रंग की प्रिंटेड जैकेट चुनी। जैकेट पर ट्रॉपिकल थीम के डिजाइन बने हुए थे, जिनमें ताड़ के पेड़ों के पैटर्न और सजावटी बॉर्डर शामिल थे। अनिरुद्ध ने इस जैकेट को भूरे रंग की ओपन नेक शर्ट और चारकोल ग्रे रंग के ढीले ट्राउजर के साथ पहना। टिंटेड सनग्लासेस और पेंडेंट वाले नेकलेस ने उनके लुक को और खास बना दिया। उनका यह आउटफिट आरामदायक होने के साथ-साथ मॉडर्न फैशन का बेहतरीन उदाहरण भी नजर आया। कपल के आउटफिट में अर्थी टोन यानी मिट्टी से जुड़े रंगों का इस्तेमाल देखने को मिला, जिसने उनके पूरे वेडिंग सेलिब्रेशन को एक अलग स्टाइल दिया।

रजनीकांत और एमके स्टालिन ने दी कपल को बधाई

अनिरुद्ध और काव्या की शादी में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का नाम भी शामिल है। कपल ने इन खास मेहमानों के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में रजनीकांत और एमके स्टालिन नवविवाहित जोड़े के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस खास मौके पर कपल को आशीर्वाद दिया। शादी के वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या की शानदार एंट्री भी दिखाई गई है। जैसे ही दोनों वेडिंग वेन्यू में पहुंचे, वहां मौजूद मेहमानों ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरे माहौल में जश्न और खुशियों की झलक देखने को मिली।

'मेरी जिंदगी का एक खास पल', अनिरुद्ध ने शेयर की थी पहली तस्वीर

वेडिंग सेलिब्रेशन की नई तस्वीरों से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक जैसे सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए थे। तस्वीर के साथ अनिरुद्ध ने बेहद खास कैप्शन लिखा था- 'मेरी जिंदगी का एक खास पल, जो हमेशा के लिए है - 11.11।'

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उन्होंने कम उम्र में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उनके कई गाने और फिल्मी म्यूजिक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, काव्या मारन बिजनेस जगत की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन के तौर पर भी जानी जाती हैं। IPL के दौरान उन्हें अक्सर अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts