Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खंडवा:- आप भी कहेंगे इसे हैवान,शारीरिक संबंध बनाते समय पति करता था दरिंदगी की हदें पार

Follow on Google News
खंडवा:- आप भी कहेंगे इसे हैवान,शारीरिक संबंध बनाते समय पति करता था दरिंदगी की हदें पार
खंडवा में एक महिला ने पति की बर्बरता से तंग आकर  पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पति पर शारीरिक प्रताड़ना के आरोप गए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि पति शराब के नशे में आकर मारपीट करता है और अब संबंध बनाने के दौरान हिंसा करने लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। महिला ने कहा कि पति जल्लाद जैसा सलूक करता हैं।  उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई, नाखूनों से नोचा और गालों पर थप्पड़ मारें। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, उसे जेल में डाल देना चाहिए।  मेरा दुख तो मैं ही जानती हूं, मेरे पति ने इतनी क्रूरता की कि उसे बयां नहीं कर सकती हैं। महिला के अनुसार 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं। उसने प्रेम विवाह किया था। पति शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता है। शारीरिक संबंध बनाते समय बर्बरता करने लग गया हैं। इस मामले मे CSP अभिनव  बारांगे ने बताया कि कोतवाली थाने की रामनगर चौकी में एक मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला पति पत्नी के विवाद का है। इस विवाद में कुछ ऐसी बात पता चली है कि पति ने पत्नी के साथ कुछ ज्यादती की है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच मे जो तथ्य सामने आएंगे कार्रवाही की जायेगी। यह भी पढे -इंदौर:-शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला ,एक आरोपी गिरफ्तार
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts