Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला ,एक आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर:-शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला ,एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर - शादीशुदा हिंदू महिला के साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपी ने संदीप नाम बताकर महिला से दोस्ती की, बाद में उसने महिला को बंधक बनाकर बताया कि उसका असली नाम 'भय्यू उर्फ संदीप खान' हैं। भाई कय्युम खान के साथ मिलकर महिला को पांच वर्षों तक मानसिक, शारीरिक और धार्मिक शोषण का शिकार बनाता रहा। पीड़िता आरोपीयों के बीच से जान बचाकर भागी और 29 मई को हिम्मत जुटाकर थाना तिलक नगर पहुंची। तिलक नगर पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों आरोपियों पर जीरो पर कायमी कर मामला आगर मालवा भेज दिया। उधर आगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पुलिस को बताया कि 5 साल पहले महिला का पति अपने दोस्त 'भय्यू उर्फ़ संदीप खान' को घर लाता था। उस समय वह खुद को संदीप कुमार बताता , पहले संदीप ने महिला से बात करनी शुरू की, फिर उसे माण्डव घुमाने के बहाने आगर मालवा ले गया, जहां अटल कॉलोनी स्थित अपने मकान में उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने धमकाया और कहा कि अब तुझे यहीं रहना पड़ेगा, मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा और मेरे साथ निकाह करना होगा।फिर पीड़िता का शोषण करना शुरू कर दिया, य्यू और उसका भाई कय्युम दोनों ने मिलकर मकान में कैद करके रखा और लगातार बलात्कार करते रहे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी भय्यू ने उसे आगर मालवा कोर्ट लेजाकर पीड़िता को बिना बताये कई दस्तावेजों जबरन साइन करवाई। इस बीच भय्यू उर्फ़ संदीप खान किसी अन्य केस में जेल चला गया था, तो उसका भाई कय्युम पीड़िता को निगरानी में रखने लगा। महिला को बंधक बनाकर उसके भाई कय्यूम ने भी कई बार बलात्कार किया। इस बीच मौका मिलते ही महिला ने जिहादियों के घर से भागकर इंदौर आ गई। 29 मई को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ तिलक नगर थाने पहुंचकर आरोपी भय्यू उर्फ़ संदीप खान और उसके भाई कय्यूम खान पर केस दर्ज कर मामला संबंधित थाने भेज दिया था। अगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भय्यू भाइयों उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts