Kawardaha:बड़ा हादसा टला,सड़क पर लड़ते सांडों ने स्कूटी सवार महिला को पटका, CCTV में कैद हुआ पूरा VIDEO

रायपुर/कवर्धा: कवर्धा में सड़क पर आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। जय स्तंभ चौक के पास तीन सांडों की लड़ाई के बीच स्कूटी से गुजर रही महिला अचानक उनकी चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ये भी पढ़ें: Raipur: ब्लू वाटर में मौत का खेल,दोस्तों से लगी तैराकी की शर्त, एक निकला बाहर दूसरा गहरे पानी में समाया
जय स्तंभ चौक पर भिड़े तीन सांड
कवर्धा शहर के व्यस्त जय स्तंभ चौक के पास गुरुवार को अचानक तीन सांड आपस में भिड़ गए। सड़क पर सांडों की लड़ाई शुरू होते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित नजर आया।
स्कूटी सवार महिला अचानक आई चपेट में
इसी दौरान एक महिला स्कूटी से वहां से गुजर रही थी। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही लड़ते हुए सांड उसकी ओर बढ़ गए। सांडों की चपेट में आने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और महिला सड़क पर गिर गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में नशे में खतरनाक करतब,गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से फरार
बाल-बाल बची महिला
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत महिला की मदद के लिए दौड़े। राहत की बात रही कि हादसे में महिला को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन सांडों के सड़क पर आपस में भिड़ने और इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी सवार महिला के उनकी चपेट में आने का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। वीडियो अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Raipur: चिदंबरम के नक्सलवाद पर बयान से भड़का बस्तर, पूर्व गृहमंत्री से माफी की मांग
आवारा मवेशियों पर फिर उठे सवाल
घटना के बाद शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यस्त चौक और मुख्य सड़कों पर खुलेआम घूमते मवेशी कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार न करना पड़े।





















