PlayBreaking News

कटनी:पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत; पिता-बेटे गिरफ्तार

कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगलनगर इलाके में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 25 वर्षीय युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Follow on Google News
पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत; पिता-बेटे गिरफ्तार

कटनी। पुलिस के अनुसार, मृतक कन्हैया गोंड (25) का मंगलनगर निवासी रितेश यादव से पुराना विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश में हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक कन्हैया गोंड (25) का मंगलनगर निवासी रितेश यादव से पुराना विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर दोनों का आमना-सामना होने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: कटनी में बिटकॉइन निवेश के नाम पर 1.09 लाख की साइबर ठगी, 30% मुनाफे का झांसा देकर खाते से उड़ाए रुपए

चाकुओं से किया ताबड़तोड़ हमला

विवाद बढ़ने पर रितेश यादव और उसके पिता रमेश यादव ने कन्हैया पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Breaking News

रास्ते में हुई मौत

गंभीर रूप से घायल कन्हैया को जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन स्लीमनाबाद के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग विमान क्रैश : 11 लोगों की मौत; टेक ऑफ करते ही हुआ हादसा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनिरुद्ध पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts