हरदा में 20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

हरदा। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात रहटाकलां बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। जिले में NDPS एक्ट के तहत पिछले 10 दिनों में यह छठवीं बड़ी कार्रवाई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड मांग रही है।
रहटाकलां बस स्टैंड के पास से माल जब्त
सिराली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीताराम पटेल के मुताबिक, पुलिस टीम को रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि रहटाकलां बस स्टैंड के पास राजस्थान के दो व्यक्ति MD ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: 8 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस पूछताछ में पहले आरोपी ने अपना नाम बनेसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत निवासी ग्राम दूदलई, थाना डग, राजस्थान बताया। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान विकास पिता शंकरलाल बरेठ निवासी ग्राम पारदीगढ़, थाना डग, राजस्थान के रूप में हुई है।
99 ग्राम MD ड्रग्स बरामद, कीमत 20 लाख रुपए
पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 99 ग्राम MD ड्रग्स मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर उसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिराली थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगा जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में और एसडीओपी खिरकिया अश्वनी कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम के इन सदस्यों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीताराम पटेल, सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, कमल किशोर मांझी, विनोद बरखने, प्रधान आरक्षक प्रवीण रघुवंशी, कमलेश मगरधे और आरक्षक सुनील, मनमोहन और सत्येंद्र शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस लाइन हरदा से प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक शैलेन्द्र परमार, सजन ठाकुर और साइबर सेल के कमलेश परिहार की भी सराहनीय भूमिका रही।




















