कटनी का किसना शोरूम चोरी कांड: झारखंड का 'अब्जुल' निकला गिरोह का सरगना, कोलकाता से गिरफ्तार बदरुद्दीन ने किया खुलासा

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 'किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम' से हुई 12 करोड़ रुपये के सोने-चांदी व हीरे के आभूषणों की सनसनीखेज चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी बदरुद्दीन खान से पुलिस की सघन पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड के साहिबगंज निवासी 'अब्जुल' है। हालांकि, पुलिस को अभी तक चोरी गए आभूषणों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
ऑटो से स्टेशन पहुंचे, दानापुर एक्सप्रेस से प्रयागराज होकर हुए फरार
ये भी पढ़ें: कटनी ज्वेलरी शोरूम चोरी: कोलकाता से धराया गैंग का झारखंड निवासी एक सदस्य, पुलिस ने रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ
साहिबगंज के हैं छह आरोपी, चार विशेष टीमें तलाश में जुटीं
बदरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि सात सदस्यीय इस गिरोह के छह सदस्य झारखंड के साहिबगंज जिले के ही रहने वाले हैं। सरगना अब्जुल की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मिल रही हर जानकारी का बारीकी से सत्यापन कराया जा रहा है। फरार सरगना अब्जुल समेत बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और करोड़ों के गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें प्रयागराज, झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।




















