PlayBreaking News

कटनी में बिटकॉइन निवेश के नाम पर 1.09 लाख की साइबर ठगी,30% मुनाफे का झांसा देकर खाते से उड़ाए रुपए

कटनी में बिटकॉइन में निवेश कर 30 फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 1.09 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए भरोसा जीतने के बाद रकम ऐंठी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
30% मुनाफे का झांसा देकर खाते से उड़ाए रुपए

कटनी। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बिटकॉइन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 1 लाख 9 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को एक नामी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधि बताकर पहले युवक का भरोसा जीता और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप और टेलीग्राम से किया संपर्क

पुलिस के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र के झिझरी निवासी अवनीश तिवारी से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया। उन्होंने खुद को एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बिटकॉइन में निवेश करने की सलाह दी। ठगों ने दावा किया कि निवेश करने पर घर बैठे 30 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा।

फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर जीता भरोसा

पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी प्रॉफिट ग्राफ और निवेश से कमाई के स्क्रीनशॉट भेजे। इन पर विश्वास कर अवनीश तिवारी ने उनके बताए बैंक खातों में कुल 1.09 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Breaking News

रकम निकालने पहुंचे तो मांगने लगे और पैसे

जब निवेश की गई राशि और मुनाफा वापस लेने की बारी आई, तब ठगों ने ‘सर्विस टैक्स’ और ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा करने की मांग की। इसी दौरान पीड़ित को शक हुआ और उसने आगे भुगतान करने से इनकार कर दिया। बाद में उसे समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में गरजा बुलडोजर: अवैध मजार जमींदोज, नोटिस देने के बावजूद नहीं हटाया था कब्जा

पुलिस ने शुरू की जांच

ठगी का पता चलते ही अवनीश तिवारी ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप पर मिलने वाले निवेश के ऐसे लालच से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts