Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पीएम की तारीफ; बोले- मेरे बहुत अच्छे दोस्त और शानदार नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में मुलाकात हुई। क्वाड समिट के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस दौरान जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे।
मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पीएम की तारीफ; बोले- मेरे बहुत अच्छे दोस्त और शानदार नेता
मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात

मुलाकात के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत सख्त इंसान बताया और उनके साथ अच्छे संबंध होने की बात कही। उन्होंने क्वाड देशों के बीच मजबूत सहयोग और दोस्ती का भी जिक्र किया। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से संभावित मुलाकात और चीन के साथ मतभेद सुलझाने को लेकर भी बयान दिया।

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन के खिलाफ कोई खतरा पैदा होता है, तो ईरान को इसके नतीजे भुगतने होंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Philippines Visit: आज ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी, 2 साल बाद होगी क्वाड की बैठक; चीन और इंडो-पैसिफिक पर होगी चर्चा

पुतिन से मुलाकात को लेकर भी दिया बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अगर मौका मिला तो वे निश्चित रूप से उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं, चीन के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेद सुलझाने की दिशा में काम चल रहा है और इसका नतीजा निकट भविष्य में सामने आएगा।

अगले 12 महीनों में चौंकाने वाले फैसले लेने का दावा

ट्रंप ने आने वाले समय को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करने की बात कही और बताया कि अमेरिका इस दिशा में काम करेगा।

ट्रंप बोले- क्वाड में नई जान फूंकी गई, दोस्ती और गहरी हुई

क्वाड नेताओं के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि यह साल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। क्वाड में नई जान आई है, सहयोग बढ़ा है और देशों के बीच दोस्ती पहले से ज्यादा गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी नेता एक-दूसरे के दोस्त हैं, जिससे मिलकर काम करना काफी आसान हो जाता है।

Breaking News

'हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं क्वाड देश'

ट्रंप ने कहा कि क्वाड में शामिल देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके मुताबिक, ये देश दुनिया के सबसे सफल और कुछ मामलों में सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चारों देश स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts