Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग विमान क्रैश :11 लोगों की मौत; टेक ऑफ करते ही हुआ हादसा

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना की निगरानी के लिए विभागीय परिचालन केंद्र (COD) को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। सभी संबंधित एजेंसियों को राहत और जांच कार्य में लगाया गया है।
11 लोगों की मौत; टेक ऑफ करते ही हुआ हादसा

पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलाइन में पैराशूटिस्ट स्कूल का एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलाइन में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। पैराशूटिस्ट स्कूल का एक सिविलियन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नैन्सी शहर के पास क्रैश हो गया।

हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पांच छात्र, पांच ट्रेनर और विमान का पायलट शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

उड़ान के कुछ देर बाद हुआ हादसा, जांच शुरू

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, म्यूर्थ-ए-मोजेल क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी यवेस सेगुई ने बताया कि विमान ने नैन्सी-एस्से एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे विमान नैन्सी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विसेज, दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने चश्मदीदों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा: 19 बड़े समझौते हुए, पीएम मोदी बोले-हिंद महासागर साझा घर

ऑपरेशनल सेंटर एक्टिव, लोगों से दूर रहने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना की निगरानी के लिए विभागीय परिचालन केंद्र (COD) को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। सभी संबंधित एजेंसियों को राहत और जांच कार्य में लगाया गया है। प्रीफेक्ट खुद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने लोगों से साल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट और आसपास के इलाके से दूर रहने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

Breaking News

हादसे से जुड़ी 4 अहम बातें

11 लोगों की मौत

विमान में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें पांच छात्र, पांच ट्रेनर और एक पायलट शामिल था। हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा।

ट्रेनिंग फ्लाइट थी

यह विमान पैराशूटिस्ट स्कूल का था और नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में बड़ा हादसा : अरामको का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 14 लोगों की मौत; हादसे की वजह तलाशने में जुटीं एजेंसियां

जांच में जुटा प्रशासन

प्रशासन हादसे की असली वजह जानने के लिए तकनीकी जांच के साथ चश्मदीदों के बयान भी दर्ज कर रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts