कटनी का किसना शोरूम चोरी कांड: झारखंड का 'अब्जुल' निकला गिरोह का सरगना, कोलकाता से गिरफ्तार बदरुद्दीन ने किया खुलासा
कटनी के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ रुपए के आभूषणों की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी बदरुद्दीन खान से पूछताछ में गिरोह के सरगना का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक झारखंड के साहिबगंज निवासी अब्जुल इस गिरोह का मुख्य सरगना है। वारदात के बाद सातों आरोपी ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचे और दानापुर एक्सप्रेस से प्रयागराज होकर फरार हो गए।
Sanjay Tiwari
17 Nov 2026































