Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी: घंसौर में रेलवे यार्ड नैनपुर की ओर बनाने की मांग, 500 मकान-दुकानें प्रभावित होने की आशंका

रेलवे संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप बेस के साथ रेलवे दोहरीकरण के विरोध में सैकड़ों लोगों ने सौंपा ज्ञापन, 500 मकान-दुकानों पर विस्थापन का खतरा
सिवनी: घंसौर में रेलवे यार्ड नैनपुर की ओर बनाने की मांग, 500 मकान-दुकानें प्रभावित होने की आशंका

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर में रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना को लेकर प्रभावित लोगों ने विरोध जताया है। क्षेत्र के सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल प्रशासन के साथ एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि परियोजना के कारण घंसौर नगर के करीब 500 मकान और दुकानें प्रभावित हो सकती हैं। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने विस्थापन और रोजगार का संकट खड़ा होने की आशंका है।

नैनपुर की ओर रेलवे यार्ड बनाने की मांग

रेलवे संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप बेस के नेतृत्व में प्रभावित नगरवासियों ने मांग की है कि रेलवे यार्ड का निर्माण घंसौर के बजाय नैनपुर की ओर किया जाए। उनका कहना है कि नैनपुर की ओर पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है। ऐसे में वहां यार्ड बनाया जाता है तो घंसौर के कई मकान और दुकानें सुरक्षित रह सकती हैं।

Breaking News

दोहरीकरण परियोजना से प्रभावित हो सकते हैं 500 मकान-दुकानें

जानकारी के अनुसार, रेलवे की ओर से गोंदिया से जबलपुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है। इस परियोजना के चलते घंसौर नगर के लगभग 500 मकान और दुकानें प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे कई परिवारों के आवास और रोजगार पर संकट आ सकता है।

विकास के साथ प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग

अपनी मांगों को लेकर घंसौर क्षेत्र के सैकड़ों प्रभावित नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि रेलवे विकास कार्य के साथ प्रभावित परिवारों के घरों और रोजगार को भी सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि यार्ड को नैनपुर की ओर बनाने से एक तरफ घंसौर के परिवारों को राहत मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर रेलवे का निर्माण कार्य भी आगे बढ़ सकेगा।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts