PlayBreaking News

'मुख्यमंत्री जी बदला लेना है तो मेरे पास आओ, समर्थकों को मत छुओ', करूर भगदड़ पर विजय की पहली प्रतिक्रिया, जारी किया वीडियो मैसेज

Follow on Google News
'मुख्यमंत्री जी बदला लेना है तो मेरे पास आओ, समर्थकों को मत छुओ', करूर भगदड़ पर विजय की पहली प्रतिक्रिया, जारी किया वीडियो मैसेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को TVK की रैली में हुई भीषण भगदड़ के बाद अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय (थलपति विजय) ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। विजय ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर घटना पर गहरा दुख जताया और सीधे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और कार्यकर्ताओं ने कोई गलती नहीं की, फिर भी पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

    विजय बोले- अगर बदला लेना है तो मुझसे लो

    विजय ने भावुक अपील करते हुए कहा, हमने कुछ गलत नहीं किया। अगर बदला लेना है तो मेरे पास आओ। मैं घर में मिलूंगा या ऑफिस में। मेरे समर्थकों को नुकसान न पहुंचाइए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद उनकी पार्टी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

    Twitter Post

    सच्चाई सामने आएगी, हमने कुछ गलत नहीं किया

    विजय ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा- जल्द ही हर सच्चाई सामने आ जाएगी। हमने कोई गलती नहीं की है। जब लोग इतनी बड़ी त्रासदी से प्रभावित हुए हैं तो मैं उन्हें छोड़कर कैसे जा सकता हूं? मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

    भगदड़ में अब तक 41 की मौत 

    27 सितंबर की शाम करूर में विजय की पार्टी TVK की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई थी। हादसे में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 51 लोग ICU में भर्ती हैं और कई का इलाज जारी है।

    विजय ने कहा कि वह घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि रैली के लिए उचित स्थान चुना गया था और पुलिस से अनुमति भी ली गई थी, लेकिन इसके बावजूद हादसा हो गया।

    पुलिस ने TVK नेताओं और पत्रकार को किया गिरफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    • वीपी माथिय्यालगन (TVK जिला सचिव)
    • पौनराज (पार्टी पदाधिकारी)
    • फेलिक्स गेराल्ड (यूट्यूबर और पत्रकार, अफवाह फैलाने का आरोप)

    मंगलवार को कोर्ट ने पौनराज और माथिय्यालगन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    NDA सांसदों का पैनल करूर पहुंचा

    हादसे की गंभीरता को देखते हुए NDA सांसदों का एक पैनल मंगलवार को कोयंबटूर पहुंचा। इसमें हेमा मालिनी, अनुराग ठाकुर समेत 8 सदस्य शामिल हैं। पैनल मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करेगा और घटनास्थल का दौरा भी करेगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts