PlayBreaking News

Karnataka Cabinet Expansion:कर्नाटक कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी, 20 नए मंत्रियों की लिस्ट जारी, कई बड़े नामों ने चौंकाया

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है।
Follow on Google News
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी, 20 नए मंत्रियों की लिस्ट जारी, कई बड़े नामों ने चौंकाया
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार आज

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में नए मंत्रियों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सरकार में जल्द ही 20 नए मंत्री शपथ लेंगे। कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में नए मंत्रियों के नामों को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही विधानसभा और विधान परिषद के कई महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों को भी हरी झंडी मिल गई है।

आज शाम होगा शपथ ग्रहण समारोह

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार शाम को किया जाएगा। इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहले ही संकेत दिए थे कि सोमवार को नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना लगभग तय है। इसके बाद अब कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिलने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

Happy Birthday DK Shivakumar: जेल से लौटकर और मजबूत हुए DKS...क्या बन सकते हैं CM? जानें कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद चेहरे का राजनीतिक सफर

20 नए मंत्रियों के नामों को मिली मंजूरी

कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जिन नेताओं को मंत्री बनाए जाने का रास्ता साफ हुआ है, उनमें कई अनुभवी नेताओं के नाम शामिल हैं। नई सूची में पी. एम. नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदागी, रुद्रप्पा लमानी, के. एस. बसवन्थप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, बी. जेड. जमीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड और मधु बंगारप्पा जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा पुत्तरंगशेट्टी, मंकाला वैद्य, डॉ. अजय सिंह, एन. चलुवराया स्वामी, के. एम. शिवलिंगे गौड़ा, एच. सी. बालकृष्ण, गायत्री शांतहेगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद काशप्पनावर और लक्ष्मण सावदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

विधानसभा और विधान परिषद के पदों पर भी नियुक्ति

कैबिनेट विस्तार के साथ ही कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष: जी. एस. पाटिल, विधानसभा उपाध्यक्ष: ए. एस. पोनन्ना, विधान परिषद सभापति: सलीम अहमद और विधान परिषद उपसभापति: उमाश्री को जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली में हुई थी कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार को लेकर पिछले सप्ताह दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की थी।

3 दिन बाद ही DK शिवकुमार सरकार में दरार! मनचाहा विभाग नहीं मिला तो मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

डीके शिवकुमार ने पहले ही दिए थे संकेत

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहले ही संकेत दे चुके थे। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि सोमवार को नए मंत्रियों को शामिल किया जाना लगभग तय है और इसकी संभावना 99 प्रतिशत तक है।

नई सूची में कई नामों ने चौंकाया

कर्नाटक सरकार के नए मंत्रिमंडल की सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिनकी चर्चा पहले ज्यादा नहीं थी। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर नए चेहरों की नियुक्ति को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जी. एस. पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष और ए. एस. पोनन्ना को उपाध्यक्ष बनाए जाने का फैसला सामने आया है।

मंत्रिमंडल विस्तार से सरकार को मिलेगी मजबूती

कर्नाटक में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी। अब नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद सरकार में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा होगा। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि नए मंत्रियों के आने से सरकार के कामकाज को गति मिलेगी और संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts