PlayBreaking News

कपिल शर्मा फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग ने दी खुली धमकी, सलमान खान के साथ काम करने वालों को AK-47 से मारा जाएगा

Follow on Google News
कपिल शर्मा फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग ने दी खुली धमकी, सलमान खान के साथ काम करने वालों को AK-47 से मारा जाएगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में सरे स्थित कप्स कैफे (Kap’s Cafe) पर दूसरी बार फायरिंग हुई है। इसके बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें फायरिंग का जिम्मा लिया गया है और कपिल को सलमान खान से दूर रहने को कहा है।

    इसलिए हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग

    हैरी बॉक्सर ने ऑडियो में कहा है कि यह फायरिंग इसलिए की गई, क्योंकि कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान को बुलाया था। इसलिए यह फायरिंग कि गई है। ऑडियो में गैंगस्टर ने चेतावनी दी है कि अगली बार सीधे छाती पर गोली मारी जाएगी।

    फिल्म इंडस्ट्री को दी धमकी

    हैरी बॉक्सर ने फिल्म इंडस्ट्री को भी धमकी देते हुआ कहा कि अगर सलमान खान के साथ किसी ने भी काम किया, चाहे वह छोटा मोटा कलाकार हो या बड़ा डायरेक्टर ,प्रोड्यूसर, हम उसे नहीं छोड़ेंगे, उसे मार देंगे। सलमान खान के साथ काम करने वाला अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा। अगर ऐसा हुआ तो हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम सोच भी नहीं पाओगे। बिना चेतावनी के सीधे AK-47 से गोली मारी जाएगी।

    पहले भी हुई थी फायरिंग

    कपिल शर्मा के इस रेस्टोरेंट को 10 जुलाई को भी निशाना बनाया गया था, जिसकी जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता हरजीत सिंह लाडी ने ली थी जो भारत के भगोड़ों में से एक है।

    लॉरेंस और सलमान का विवाद 

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। 1998 में जोधपुर में हुए काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आरोपी मनती हैं। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पूजनीय मानता है और इसी वजह से बिश्नोई गैंग लगातार सलमान को निशाना बनाता रहते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts