Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ हत्याकांड: डरपोक था मानस या साइको किलर? मां-साली के दावों ने बढ़ाया सस्पेंस

लखनऊ में पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन शीबा की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले मानस बाजपेई को लेकर परिवार के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मामा उसे बेहद डरपोक और बहन की देखभाल करने वाला बता रहे हैं, जबकि साली प्रज्ञा मिश्रा ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के दावों के बीच मानस के पास तीन हथियार पहुंचने और 2019 के बाद बिगड़े वैवाहिक रिश्ते जांच के अहम सवाल बन गए हैं।
Follow on Google News
लखनऊ हत्याकांड: डरपोक था मानस या साइको किलर? मां-साली के दावों ने बढ़ाया सस्पेंस
लखनऊ हत्याकांड: डरपोक था मानस या साइको किलर?

लखनऊ में पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या के बाद मानस बाजपेई ने खुदकुशी कर ली थी। अब उसके मामा अवधेश और अमोल बाजपेई ने मानस के स्वभाव और पारिवारिक रिश्तों को लेकर सफाई दी है। वहीं दिव्या की बहन और यूट्यूबर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। मामले में हथियारों की उपलब्धता, पारिवारिक विवाद और फैमिली कोर्ट में चल रहे केस की भूमिका जांच के दायरे में है।

2019 के बाद रिश्ते में आई दरार

मानस बाजपेई और दिव्या मिश्रा की 2017 में अरेंज मैरिज हुई थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच रिश्ते 2019 में मानस की मां की मौत के बाद खराब होने लगे थे। बीते करीब एक साल से दोनों अलग रह रहे थे और उनके बीच फैमिली कोर्ट में मामला भी चल रहा था। मामा अवधेश और अमोल का कहना है कि मानस किसी नशे या गलत संगत में नहीं था। दोनों पति-पत्नी अच्छी कमाई करते थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनके रिश्ते लगातार बिगड़ते गए।

ये भी पढ़ें: मिड-डे मील खाते ही 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 4 ICU में भर्ती; सांवेर के स्कूल में हड़कंप

'बेहद डरपोक था मानस'

मानस के मामा ने उसके स्वभाव को लेकर कहा कि वह बेहद डरपोक था और रात में सुनसान गली से गुजरने में भी डरता था। उनका कहना है कि मां की मौत के बाद मानस की बहन डिप्रेशन में चली गई थी और उसका इलाज चल रहा था। मानस ने घर में सीसीटीवी कैमरे तक लगवाए थे, ताकि बैंक में रहने के दौरान भी बहन की निगरानी कर सके। मामा के मुताबिक, दवा नहीं लेने पर बहन से नाराज होना या उसे डांटना हत्या का सबूत नहीं माना जा सकता।

Breaking News

मानस के पास दो पिस्टल और एक तमंचा कहां से आया? 

दिव्या की बहन और यूट्यूबर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मानस को लेकर अलग तस्वीर पेश की है। उन्होंने सवाल उठाया कि बैंक कर्मचारी मानस के पास दो पिस्टल और एक तमंचा कहां से आया। प्रज्ञा ने कहा कि मानस ऑटो से घर पहुंचा था, इसलिए ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी मानस की झड़प हुई थी।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के खोड़ा में खूनी खेल: पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, दूसरी बेटी गंभीर रुप से घायल; आरोपी गिरफ्तार

खर्च को लेकर भी था विवाद

प्रज्ञा मिश्रा के अनुसार, मानस ने घर के खर्चों की आधी-आधी सूची तैयार की थी, जिसे दिव्या ने स्वीकार किया था। उनका दावा है कि बाद में दिव्या ने अपने हिस्से का खर्च देना बंद किया तो मानस को यह धोखा लगा और विवाद बढ़ता गया। प्रज्ञा ने मानस और उसकी बहन पर अपनी मां के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया और कहा कि इसी वजह से उनकी मौत हुई थी। हालांकि, ये आरोप प्रज्ञा मिश्रा के दावे हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, मामा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मानस को बहन की देखभाल करने वाला बताया। विवाद के बावजूद दिव्या तीज का व्रत रखने वाली थी और उसने हाथ पर मानस के नाम का टैटू भी नहीं हटवाया था। मामले में अब पुलिस जांच से ही इन विरोधाभासी दावों की सच्चाई सामने आएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts