Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अफगान विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- शर्म से सिर झुक गया

Follow on Google News
अफगान विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- शर्म से सिर झुक गया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के भारत दौरे और उत्तर प्रदेश के दारुल उलूम देवबंद में उनके भव्य स्वागत ने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को नाराज कर दिया है। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

    स्वागत पर भी जताई शर्मिंदगी 

    बता दें कि, अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। जब भारत में इनके आने पर सम्मान किया गया। तो इससे नाराज होकर जावेद अख्तर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने लिखा- ये देखकर मेरा सिर शर्म से झुक जाता है, जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि को किस तरह का सम्मान और स्वागत दिया जा रहा है। वो भी उन्हीं लोगों द्वारा जो हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ मंचों पर आवाज उठाते हैं।

    Twitter Post

    लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने वाले का ऐसा स्वागत 

    जावेद अख्तर विशेष रूप से दारुल उलूम देवबंद के रवैये पर सवाल उठाया, जहां मुत्तकी का भव्य स्वागत किया गया। जावेद अख्तर ने देवबंद पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का स्वागत किया। जो अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने वालों में से एक है। 

    विवादों में रहा मुत्तकी का दौरा

    बता दें कि आमिर खान मुत्तकी का यह दौरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उनके यात्रा प्रतिबंध में छूट दिए जाने के बाद संभव हुआ है। इससे पहले, 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाने पर विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बुलाया गया था। जावेद अख्तर ने कड़े शब्दों में तालिबान को महिलाओं पर जुल्म ढाने वाला संगठन बताया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts