PlayBreaking News

Durg News:मक्के की फसल में छिपा था अफीम का साम्राज्य,5.609 एकड़ खेती मामले में 939 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

143 दिन की जांच के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी कोर्ट भेजे गए, 2 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, 79 गवाहों के दम पर केस मजबूत। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के समोदा गांव में मक्के की फसल के बीच 5.609 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने खेत में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे और डोडा बरामद किया था।
Follow on Google News
मक्के की फसल में छिपा था अफीम का साम्राज्य,5.609 एकड़ खेती मामले में 939 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

दुर्ग: दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल के बीच छिपाकर की जा रही अवैध अफीम की खेती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 143 दिन बाद अदालत में 939 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चालान दाखिल किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में लाखों अफीम के पौधे और करोड़ों रुपये की अवैध खेती से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं।

Raipur News: CGPSC घोटाला: ED कोर्ट से टामन सोनवानी को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

मक्के की आड़ में चल रही थी अफीम की खेती

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के समोदा गांव में मक्के की फसल के बीच 5.609 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने खेत में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे और डोडा बरामद किया था।

Raipur News: रायपुर में नाम बदलकर शादी का आरोप, पंडरी थाने में हंगामा; बजरंग दल ने FIR और गिरफ्तारी की मांग

143 दिन बाद कोर्ट में पेश हुई चार्जशीट

लंबी जांच के बाद पुलिस ने घटना के 143 दिन बाद अदालत में 939 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र दाखिल किया है। चार्जशीट में मामले से जुड़े तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ गवाहों के बयान भी शामिल किए गए हैं।

8 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

पुलिस ने विकास विश्नोई, विनायक ताम्रकार और मनीष ठाकुर सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालान पेश किया है। वहीं फरार आरोपी अचला राम और श्रवण विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। दोनों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Narayanpur News: अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जवानों ने छत और पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

62 हजार किलो अफीम के पौधों का खुलासा

एफएसएल और पुलिस की संयुक्त जांच में खेत से लगभग 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे मिले। इन पौधों का अनुमानित कुल वजन करीब 62 हजार किलोग्राम बताया गया। मौके से 66.33 किलोग्राम अफीम डोडा भी जब्त किया गया।

खेती में इस्तेमाल हो रहे उपकरण भी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर, जेसीबी, हार्वेस्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे सहित खेती में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण भी जब्त किए। जांच में इन उपकरणों की भूमिका भी शामिल की गई है।

Bijapur News: इंद्रावती उफान पर: आधी रात तक चला रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर से बीजापुर के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

79 गवाहों के सहारे मजबूत होगी पैरवी

मामले को अदालत में मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने कुल 79 लोगों को गवाह बनाया है। इनमें पुलिस अधिकारी, सिपाही, एफएसएल विशेषज्ञ और अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर केस मजबूत है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts