Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वर्दी पर दाग?फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता… SI पर रेप, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोप

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक SI पर शादीशुदा महिला ने रेप, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि फेसबुक से शुरू हुए रिश्ते में SI ने खुद को अविवाहित बताकर संबंध बनाए, फिर न्यूड वीडियो बनाकर धमकाने लगा। गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस जांच जारी है।
फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता… SI पर रेप, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोप

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर शादीशुदा महिला ने रेप, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी SI ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की, फिर झूठ बोलकर संबंध बनाए और बाद में उसे धमकाने लगा। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। वहीं, आरोपी SI ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर बढ़ी नजदीकियां

महिला ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर SI कमल मैरिषा से हुई थी। उस समय वह दंतेवाड़ा में पदस्थ था। बाद में जब उसकी पोस्टिंग सक्ती जिले में हुई, तो दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई और मुलाकातें भी होने लगीं।

खुद को बताया कुंवारा, बनाए शारीरिक संबंध

महिला का आरोप है कि SI ने खुद को अविवाहित बताया था। उसने महिला की पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाया और उसकी छोटी बच्ची को अपनाने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे में आकर महिला ने उससे संबंध बनाए। जब महिला का पति घर पर नहीं होता था, तब SI उसके घर आता-जाता था।

न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला ने आरोप लगाया कि संबंध के दौरान SI ने छिपकर उसके आपत्तिजनक (न्यूड) वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के घर में घुसे नकाबपोश… फायरिंग में बड़े बेटे की मौत, छोटे की हालत गंभीर; जांजगीर में लूट या प्लान्ड मर्डर?

प्रेग्नेंट होने पर धोखे से कराया गर्भपात

महिला के मुताबिक, जनवरी 2024 में वह गर्भवती हो गई थी। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई और इसकी जानकारी SI को दी। आरोप है कि SI ने उसे बिना बताए कुछ दवाइयां दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी वह महिला के साथ संबंध बनाता रहा।

SI की पत्नी का फोन आने के बाद खुला सच

महिला ने बताया कि एक दिन उसे एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को SI की पत्नी बताया। उसने बताया कि SI पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। यह सुनकर महिला मानसिक रूप से टूट गई और उसने आत्महत्या की कोशिश में कीटनाशक पी लिया। बाद में SI उसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, जहां उसका इलाज हुआ।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

महिला ने 29 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच SDOP सक्ती को सौंपी गई थी। महिला का आरोप है कि उसने 4 बार SP और IG ऑफिस में भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया

महिला ने बताया कि 28 मार्च 2026 को SDOP ऑफिस के सामने आरोपी ने उसे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाए और धमकाया कि अगर उसने बयान दिया तो वह उन्हें वायरल कर देगा और झूठे केस में फंसा देगा। डर के कारण महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

ये भी पढ़ें: प्यार, शक और खून : कोरबा में पति बना हैवान… बच्चों के सामने काटा पत्नी का गला, सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

अब सख्त कार्रवाई की मांग

महिला ने फिर से पुलिस से मांग की है कि आरोपी SI के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस का पक्ष

इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं, आरोपी SI ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts