PlayBreaking News

प्यार, शक और खून :कोरबा में पति बना हैवान… बच्चों के सामने काटा पत्नी का गला, सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बच्चों के सामने हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
कोरबा में पति बना हैवान… बच्चों के सामने काटा पत्नी का गला, सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, यह खौफनाक वारदात बच्चों के सामने हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

क्यों काटा पत्नी का सिर?

जानकारी के अनुसार, यह घटना जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली की है। आरोपी सालिक राम यादव (45) अपनी पत्नी छेक बाई (42) के साथ पोल्ट्री फार्म में रहता था, जहां वह चौकीदारी करता था। दोनों के बीच लंबे समय से चरित्र को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला धड़ से अलग कर दिया।

हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी का व्यवहार और भी चौंकाने वाला था। वह अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बाद में उसने सिर को बोरी में रखा और वहीं बैठ गया। ग्रामीणों ने यह नजारा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बिना किसी झिझक के अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Breaking News

बच्चों के सामने हुई वारदात

बताया जा रहा है कि, घटना के समय दंपती के बच्चे भी घर में मौजूद थे। इस घटना का बच्चों पर गहरा मानसिक असर पड़ने की आशंका है। गांव के लोगों के अनुसार, इस तरह की क्रूर घटना पहले कभी नहीं देखी गई थी।

घटना के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बिना OTP अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, महासमुंद में लागू हुआ नया नियम

पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म

पुलिस के पूछने पर आरोपी ने कहा कि, उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और उसके शरीर पर लगे खून के निशान भी उसी के हैं। उसने यह भी कहा कि, वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन वह उसके चरित्र पर शक करती थी, जिससे दोनों के बीच रोज विवाद होता था। घटना के समय दोनों ने शराब पी रखी थी, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts