Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत; असिस्टेंट कमांडेंट और इंस्पेक्टर भी शामिल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग की घटना में चार जवानों की मौत हो गई। मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट और सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत; असिस्टेंट कमांडेंट और इंस्पेक्टर भी शामिल
जम्मू-कश्मीर: CISF कैंप में फायरिंग से 4 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर। जम्मू के कठुआ जिले में CISF जवानों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। बसोली के माशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोलियां

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कैंप में गोलियां चल गईं। फायरिंग की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

उधमपुर में रातभर गूंजती रही गोलियों की आवाज.. दो आतंकी ढेर! अब भी जारी है सर्च ऑपरेशन

चार CISF जवानों की मौत

हादसे में चार जवानों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान-

कॉन्स्टेबल रफीक अहमद

/img/15/1790696066231

कॉन्स्टेबल संदीप कुमार

/img/15/1790695809714

असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे

/img/15/1790695895998

सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह 

/img/15/1790695933937

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts