PU Special :जबलपुर के साइंस कॉलेज में कोडिंग से तैयार किया अटेंडेंस का स्मार्ट सिस्टम, डिजिटल टाइटन्स क्लब ने किया नवाचार

हर्षित चौरसिया, जबलपुर। सालभर क्लासरूम में थ्योरी पढ़ने वाले विद्यार्थी अब अपने ज्ञान को प्रैक्टिकल रूप में उतारकर नए प्रयोग कर रहे हैं। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डिजिटल टाइटन्स क्लब बनाकर पांच दिनों में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) आधारित डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम तैयार किया है। क्लब के अध्यक्ष समर्थ झरिया ने बताया कि एमएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों ने कोडिंग के जरिए ऐसा प्रोग्राम तैयार किया, जिससे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन RFID कार्ड स्कैन कर उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। यह क्लब का पहला प्रोजेक्ट है। अब विद्यार्थी इसमें कैमरा जोड़कर लाइव अटेंडेंस सिस्टम विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं।
हर महीने एक नया प्रोजेक्ट बनाने की जिम्मेदारी
महाविद्यालय ने प्रत्येक विभाग से चार विद्यार्थियों को लीडर के रूप में चुना है। इन्हीं के माध्यम से डिजिटल टाइटन्स क्लब की गतिविधियां संचालित होंगी। क्लब हर महीने के अंतिम सप्ताह में ऐसी गतिविधियां करेगा और विद्यार्थियों को एक नया प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा। पहले प्रोजेक्ट में चार विद्यार्थियों ने आपस में विचार-विमर्श कर योजना बनाई और कोडिंग के माध्यम से सिस्टम को सफल बनाया।
ये भी पढ़ें: जबलपुर: डॉ. अर्जुन शुक्ला की बड़ी उपलब्धि, नर्मदा की 5 जलीय प्रजातियों को मिला कॉपीराइट
ये हैं क्लब के मेंबर
क्लब के उपाध्यक्ष ऋषि पटेल ने बताया कि उनके साथ क्लब में सचिव अमित शर्मा और संयुक्त सचिव सुखदीन के साथ विनायक पाण्डेय, श्रीयांश तिवारी, शिवम लोधी, आर्या गुप्ता, कविता सिंह, स्वाती सिंह, शिवी दुबे एवं कृष्णा चौरसिया साथ में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एक ही बिल्डिंग में शाला और मधुशाला...सरकार का जवाब-शराब दुकान से 53 मीटर की दूरी पर है स्कूल, नियम लागू नहीं होते
यह था उद्देश्य
- थ्योरी से प्रैक्टिकल की ओर: सालभर पढ़े जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक प्रयोग में बदलना।
- समय की बचत: उपस्थिति दर्ज करने की पारंपरिक प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाना।
- तकनीकी दक्षता: कोडिंग, प्रोग्रामिंग और टीमवर्क का व्यावहारिक अनुभव देना।
- नया प्रयोग: भविष्य में कैमरे की मदद से लाइव अटेंडेंस सिस्टम विकसित करना।




















