Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indian Air Force Recruitment 2026: वायुसेना में अधिकारी बनने का मौका, 284 पदों पर निकली भर्ती; 12 दिसंबर तक करें आवेदन

भारतीय वायुसेना ने AFCAT 1/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में 284 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 12 नवंबर से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Indian Air Force Recruitment 2026: वायुसेना में अधिकारी बनने का मौका, 284 पदों पर निकली भर्ती; 12 दिसंबर तक करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1/2027) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में कुल 284 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का कोर्स जनवरी 2028 से शुरू होगा।

AFCAT भर्ती 2026: जानें पूरा शेड्यूल

वायुसेना की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं-

विवरण

तारीख

नोटिफिकेशन जारी

11 नवंबर 2026

आवेदन शुरू

12 नवंबर 2026, सुबह 11 बजे

आवेदन की अंतिम तारीख

11 दिसंबर 2026, रात 11:30 बजे

ऑनलाइन परीक्षा

31 जनवरी 2027

कोर्स शुरू होने की तारीख

जनवरी 2028

किस ब्रांच में कितने पद?

इस भर्ती के माध्यम से वायुसेना में स्थायी कमीशन (Permanent Commission) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (Short Service Commission) के तहत नियुक्तियां की जाएंगी।

ब्रांच के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-

फ्लाइंग ब्रांच: 36 पद

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (AE-L और AE-M): 124 पद

ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल: 108 पद

GATE स्कोर एंट्री (ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल): 16 पद

ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल शाखा में वेपन सिस्टम्स, एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और मौसम विज्ञान (Meteorology) से जुड़े पद शामिल हैं। इसके अलावा फ्लाइंग ब्रांच में NCC स्पेशल एंट्री के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित पद भी हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्मीदवारों की उम्र?

  • इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2028 के आधार पर की जाएगी।
  • फ्लाइंग ब्रांच: उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारक: वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है।
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल): उम्मीदवार की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कोर्स शुरू होने के समय अविवाहित होना अनिवार्य है। ट्रेनिंग के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी।

Education

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

अलग-अलग ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है।

फ्लाइंग ब्रांच-

12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ पास होना जरूरी।

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री या चार साल की BE/BTech डिग्री होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल-

  • 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है।
  • संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल-

  • इस ब्रांच में पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • वेपन सिस्टम्स और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए ग्रेजुएशन।
  • अकाउंट्स के लिए कॉमर्स या फाइनेंस से संबंधित डिग्री।
  • एजुकेशन ब्रांच के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन।
  • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी पसंद की ब्रांच के अनुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई विस्तृत योग्यता जरूर जांचनी चाहिए।

AFCAT 1/2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • 1. सबसे पहले वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर AFCAT 1/2027 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • 4. प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • 5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पसंदीदा ब्रांच से जुड़ी जानकारी भरें।
  • 6. मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • 7. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
  • 8. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts