PlayBreaking News

पहली बार ऑस्कर पहुंचीं ईशा अंबानी!विंटेज लुक बना चर्चा का विषय

भारतीय उद्योगपति परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने पहली बार प्रतिष्ठित Academy Awards 2026 के रेड कार्पेट पर कदम रखा और अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।
Follow on Google News
विंटेज लुक बना चर्चा का विषय
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लॉस एंजिल्स। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह Academy Awards में इस बार एक भारतीय नाम खास चर्चा में रहा। भारतीय उद्योगपति परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर कदम रखा।

    यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 में पॉलिटिक्स! ‘फ्री फिलिस्तीन’ सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

    15 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ईशा अंबानी अपने पति आंनद परिमल के साथ नजर आईं। यह उनके लिए बेहद खास पल था। रेड कार्पेट पर जैसे ही ईशा अंबानी ने एंट्री की, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उनकी ओर मुड़ गईं। उनका स्टाइलिश और रॉयल लुक तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

    विंटेज गाउन में दिखा रॉयल-क्लासिक अंदाज

    अपने पहले ऑस्कर अपीयरेंस को खास बनाने के लिए ईशा अंबानी ने फैशन का बेहद खास चुनाव किया। उन्होंने मशहूर फैशन हाउस Valentino के हॉट कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन से एक विंटेज गाउन पहना।

    ये भी पढ़ें: OSCAR 2026 : दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    ब्लैक और क्रीम रंग का यह स्ट्रैपलेस गाउन खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ था। इस आउटफिट में ईशा का लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी दिखाई दे रहा था।

    Uploaded media

    फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि विंटेज फैशन को चुनकर ईशा अंबानी ने रेड कार्पेट पर एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया।

    डायमंड ज्वेलरी ने और बढ़ाया ग्लैमर

    ईशा अंबानी के पूरे लुक को और खास बनाने में उनकी ज्वेलरी ने भी बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz द्वारा डिजाइन की गई डायमंड ज्वेलरी पहनी थी।
    उन्होंने एक चमकदार डायमंड चोकर नेकलेस और ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी किए थे, जिसने उनके रेड कार्पेट लुक में रॉयल टच जोड़ दिया।
    सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी ज्वेलरी को उनके पूरे लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बताया।

    मेट गाला में दिख चुकीं ईशा अंबानी

    हालांकि ईशा अंबानी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में नई नहीं हैं। वे न्यूयॉर्क में होने वाले प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala में कई बार हिस्सा ले चुकी हैं।
    लेकिन ऑस्कर जैसे फिल्म समारोह में यह उनकी पहली उपस्थिति थी। यही वजह है कि उनका रेड कार्पेट अपीयरेंस अंतरराष्ट्रीय मीडिया और फैशन जगत में चर्चा का विषय बन गया।

    बिजनेस दुनिया में भी अहम भूमिका

    ईशा अंबानी भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह रिलांयस इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं। वे रिलांयस  रिटेल की Executive Director के रूप में काम कर रही हैं और रिटेल कारोबार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे जिओ और रिलांयल फॉउंडेशन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं।

    निजी जीवन की बात करें तो ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी और 2022 में यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना।

    भारतीय पहचान की झलक

    ऑस्कर जैसे वैश्विक मंच पर पहली बार पहुंचकर ईशा अंबानी ने न सिर्फ अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय पहचान की झलक भी दिखाई।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts